होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस मीडिया ग्रुप से फिर जुड़े पत्रकार इंज़माम वहीदी
इस मीडिया ग्रुप से फिर जुड़े पत्रकार इंज़माम वहीदी
पत्रकार इंज़माम वहीदी ने अब अपनी नई पारी की शुरुआत...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
पत्रकार इंज़माम वहीदी ने हैदराबाद में ‘ईटीवी भारत’ के साथ दोबारा से अपनी पारी की शुरुआत की है। उन्होंने यहां बतौर सीनियर कंटेंट एडिटर जॉइन किया है।
इंज़माम वहीदी ने अपनी पत्रकारीय करियर की शुरुआत ओखला, नई दिल्ली से प्रकाशित होने वाले साप्ताहिक अख़बार ‘अमन न्यूज़’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘न्यूज़18 नेटवर्क’, ‘ईटीवी’, ‘ख़ास ख़बर’ न्यूज़ पोर्टल, ‘जंनतंत्र टीवी’, ‘ख़बर प्लस’ समेत कई संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
‘ईटीवी भारत’ के साथ नई पारी की शुरुआत के लिए इंज़माम वहीदी को समाचार4मीडिया डॉट कॉम की ओर से शुभकामनाएं।
टैग्स इंजमाम वहीदी