होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नई भूमिका में नजर आएंगे पत्रकार ज्ञानेन्द्र शुक्ला
नई भूमिका में नजर आएंगे पत्रकार ज्ञानेन्द्र शुक्ला
वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेन्द्र शुक्ला टीवी पत्रकारिता की दुनिया में फिर नई भूमिका में...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेन्द्र शुक्ला टीवी पत्रकारिता की दुनिया में फिर नई भूमिका में दिखेंगे। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने नए तेवर व कलेवर के साथ रिलॉन्च हुए नेशनल चैनल ‘TV24’ में बतौर न्यूज एडिटर जॉइन कर नए साल में नई पारी का आगाज किया है। इसके पहले वे APN न्यूज चैनल, लखनऊ में बतौर ब्यूरो प्रमुख कार्यभार देख रहे थे। वे दिसंबर 2016 में इस चैनल से जुड़े थे।
ज्ञानेन्द्र शुक्ला को मीडिया में काम करने का करीब 20 साल का अनुभव है। मूलरूप से यूपी के जनपद सीतापुर के रहने वाले ज्ञानेन्द्र ने वर्ष 1995 में लखनऊ यूनिवर्सिटी से मैथमेटिक्स से एमएससी की पढ़ाई कर दिल्ली की ओर रुख किया था। उन्होंने वर्ष 1998 में इग्नू से मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद आउटलुक पत्रिका से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की थी। करीब दो साल बाद दिल्ली में ही हिंदी अखबार दैनिक जागरण में बतौर संवादादाता 2004 तक सेवाएं दी और एक बार फिर से लखनऊ की रुख कर ईटीवी यूपी/यूके से बतौर संवाददाता जुड़कर राजधानी में तेजतर्रार टीवी पत्रकार के रूप में खुद को स्थापित कर वर्ष 2009 तक यहां सेवाएं दीं।
इसी दौरान पर्ल्स ग्रुप द्वारा लॉन्च ‘P7’ न्यूज चैनल में बड़ी छलांग लगाते हुए बतौर यूपी ब्यूरो चीफ कार्यभार संभाला कर पूरे यूपी में चैनल का विस्तार किया, और पांच वर्ष (2009-2014) तक जुड़े रहे। इसके बाद उदयोगपति नवीन जिंदल के फोकस न्यूज ग्रुप में बीबीसी से आए वरिष्ठ पत्रकार संजीव श्रीवास्तव की अगुवाई में जुड़े। इसके बाद इसी चैनल के रिलॉन्च हुए न्यूज वर्ल्ड इंडिया चैनल के यूपी स्टेट हेड रहे। सरकार-प्रशासन में बेहतरीन पकड़, प्रिट, टीवी इंड्रस्ट्री में लंबे समय का कार्यानुभव और खबरों की बेहतरीन समझ के चलते ज्ञानेन्द्र शुक्ला की छवि लखनऊ के हार्डकोर जर्नलिस्ट में की जाती है।
समाचार4मीडिया की ओर से ज्ञानेन्द्र शुक्ला को नए सफर की शुभकामनाएं।
टैग्स पत्रकार ज्ञानेन्द्र शुक्ला