होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / India News को बाय बोल नए सफर पर निकले पत्रकार गिरिजेश मिश्रा
India News को बाय बोल नए सफर पर निकले पत्रकार गिरिजेश मिश्रा
‘इंडिया न्यूज’ (India News) में करीब छह साल से कार्यरत पत्रकार गिरिजेश मिश्रा ने संस्थान...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
‘इंडिया न्यूज’ (India News) में करीब छह साल से कार्यरत पत्रकार गिरिजेश मिश्रा ने संस्थान को बाय बोल दिया है। वह यहां एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
गिरिजेश मिश्रा ने अपना नया सफर अब ‘टीवी18’ (TV18) के साथ शुरू किया है। मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले गिरिजेश मिश्रा ने वहीं के दिग्विजयनाथ पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज से पढ़ाई की है।
गिरिजेश मिश्रा ने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत बहुत कम उम्र में ही कर दी थी। शुरुआत में उन्होंने हिंदी अखबार ‘दैनिक जागरण’ और ‘राष्ट्रीय सहारा’ में काम किया और वर्ष 2004 के आखिर में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रवेश कर लिया। इसके बाद ‘आजतक’ और ‘इंडिया न्यूज’ होते हुए वह अब ‘टीवी18’ में पहुंचे हैं।
टैग्स इंडिया न्यूज टीवी18 गिरिजेश मिश्रा