होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / भारी पड़ गईं पत्रकार के खिलाफ ऐसी ‘हरकतें’, अब तलाश रही पुलिस

भारी पड़ गईं पत्रकार के खिलाफ ऐसी ‘हरकतें’, अब तलाश रही पुलिस

पत्रकारों के खिलाफ बोलना आजकल फैशन हो गया है। सोशल मीडिया पर आए दिन किसी न किसी पत्रकार को ...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

पत्रकारों के खिलाफ बोलना आजकल फैशन हो गया है। सोशल मीडिया पर आए दिन किसी न किसी पत्रकार को निशाना बनाया जाता है, फिर वजह चाहे जो भी हो। हालांकि, कई बार ऐसा करने वालों को इसकी कीमत भी चुकानी पड़ती है। पुणे के पत्रकार कृष्णा वार्पे ने ऐसे ही तीन लोगों के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया है। आरोपी न केवल कृष्णा वार्पे की ईमानदारी पर सवाल उठा रहे थे, बल्कि उन्होंने वार्पे की पत्नी के खिलाफ भी अपमानजनक टिप्पणी की थी। विश्रामबाग पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी मोहसिन शेख, महादेव विलास बालगुडे और सचिन बालासाहेब कुंभार की तलाश शुरू कर दी है।

कृष्णा वार्पे पुणे में मराठी न्यूज़ वेबसाइट www.thodkyaat.com चलाते हैं। पिछले कुछ दिनों से आरोपी उन्हें लगातार परेशान कर रहे थे। आरोपियों ने कृष्णा के खिलाफ एक फेसबुक पोस्ट भी तैयार किया था, जिसमें उनकी वेबसाइट को फर्जी बताया गया था। इसके साथ ही पत्रकार की ईमानदारी पर सवाल उठाये गए थे। हालांकि, कृष्णा ने इसे नज़रंदाज़ कर दिए, लेकिन जब आरोपियों ने उनकी पत्नी के खिलाफ टिप्पणी करना शुरू किया, तो उन्होंने तीनों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया।

विलास बालगुडे के खिलाफ 2017 में भी धोखाधड़ी और पीछे करने जैसे आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया था। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कार्यालय में स्पेशल ड्यूटी पर तैनात अधिकारी निधि कामदार की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की थी। कृष्णा वार्पे के मुताबिक, उन्हें 14 फरवरी को मोहसिन शेख ने फ़ोन पर धमकी भी दी थी। मोहसिन उनकी वेबसाइट पर प्रकाशित किसी खबर को लेकर तिलमिलाया था और उसने कृष्णा के कार्यालय का पता भी पूछा था।

विश्रामबाग पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि की सजा), 507 (अनाम संचार के माध्यम से आपराधिक धमकी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 67 (इलेक्ट्रॉनिक रूप में अश्लील सामग्री को प्रकाशित करने या प्रसारित करने की सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।


टैग्स पत्रकार रिपोर्ट बदसलूकी
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

5 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

5 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

5 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

14 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

10 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

15 hours ago