होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दैनिक जागरण को बाय बोल पत्रकार दीपक पांडे ने शुरू की नई पारी
दैनिक जागरण को बाय बोल पत्रकार दीपक पांडे ने शुरू की नई पारी
‘दैनिक जागरण’, नोएडा में करीब एक साल की पारी के बाद पत्रकार दीपक पांडे ने...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
‘दैनिक जागरण’, नोएडा में करीब एक साल की पारी के बाद पत्रकार दीपक पांडे ने यहां से अलविदा कह दिया है। जनवरी 2018 से वे यहां सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे। दीपक पांडे ने अब अपना नया सफर ‘न्यूज नेशन’ चैनल के साथ शुरू किया है। यहां पर भी वे बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।
दीपक पांडे को विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव है। ‘दैनिक जागरण’ से पहले वह ‘हिन्दुस्तान’, बरेली से जुड़े हुए थे, जहां बतौर सब एडिटर उन्होंने करीब दो साल काम किया। ‘हिन्दुस्तान’ से पहले वह दैनिक जागरण, जालंधर से जुड़े हुए थे, जहां बतौर सब एडिटर उन्होंने करीब एक साल तक काम किया।
करीब एक साल आगरा में ‘द सी एक्सप्रेस’ अखबार में काम करने के अलावा दीपक पांडे ‘आज समाज’ अंबाला में सब एडिटर के तौर पर भी अपनी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। फैजाबाद की राम मनोहर लोहिया यूनिवर्सिटी से स्नातक करने के बाद दीपक पांडे ने मुंबई यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म की डिग्री ली है।
टैग्स दीपक पांडे