होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मतगणना के दिन रिपोर्टर बना ‘डॉक्टर’, जानें वजह
मतगणना के दिन रिपोर्टर बना ‘डॉक्टर’, जानें वजह
ख़बरों के लिए आखिर पत्रकारों को क्या कुछ नहीं करना पड़ता...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
ख़बरों के लिए पत्रकारों को क्या कुछ नहीं करना पड़ता। कभी
उन्हें अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ती है, तो कभी कुछ ऐसा
करना पड़ता है, जिसके बारे में सोचना भी मुश्किल हो। हालांकि, कभी-कभी इसके
लिए सराहना के साथ-साथ उन्हें आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ता है।
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना से ठीक पहले छत्तीसगढ़ में एक न्यूज़
चैनल ने जो एक्सपेरीमेंट किया, उसे लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिल
रहीं हैं। दरअसल, क्षेत्रीय न्यूज़ चैनल आईबीसी24 के रिपोर्टर
फाइनल रिजल्ट से पहले कुछ प्रत्याशियों के पास पहुंचे और उनका ब्लड प्रेशर जांचा।
चुनाव में सभी दलों ने जीत का दावा किया था, लिहाजा रिपोर्टर यह जानना चाह रहे थे कि नतीजों को लेकर प्रत्याशियों के मन में कितनी उथल-पुथल है। इसलिए वो ब्लड प्रेशर जांचने पहुंच गए। शुरुआत में कुछ प्रत्याशी थोड़े असहज दिखाई दिए, लेकिन फिर उन्हें भी आनंद आने लगा। चैनल के इस नए एक्सपेरीमेंट का विडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
‘टाइम्स नाउ’ के पत्रकार प्रशांत किशोर ने इस संबंध में ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘विश्वास करने के लिए देखें, टीवी पत्रकारिता में अपनी तरह का पहला प्रयोग। आप कह रहे हैं कि नॉर्मल है, हमने सोचा चेक कर लेते हैं’।
प्रशांत के अलावा कई पत्रकारों ने आईबीसी24 के एक्सपेरीमेंट पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। अमन शर्मा ने लिखा है ‘पीक जर्नलिज्म’। वहीं, ‘टाइम्स नाउ’ की काजल अय्यर ने ट्वीट किया है,‘वाह, वाह नए आयाम’। ‘एनडीटीवी’ के श्रीनिवासन जैन ने इस प्रयोग को आउटस्टैंडिंग करार दिया है। इसी तरह, ‘टाइम्स नाउ’ के सिद्धांत मिश्रा ने लिखा है ‘क्रांतिकारी पत्रकारिता। अब बीपी राज्य की भावनाओं का निर्धारण करेगा, एग्जिट पोल/सर्वे की ज़रूरत नहीं है’।
WATCH it to BELIEVE it. Another First in TV Journalism.
Reporters of a regional channel in Chhattisgarh are going on measuring BLOOD PRESSURE of candidates on the eve of results.
"Aap keh to rahe hain ki normal hain, humne socha check kar lein." pic.twitter.com/PemkPstIYr
— Prashant Kumar (@scribe_prashant) December 10, 2018
टैग्स रिपोर्टर चुनाव मतगणना