होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अश्लील डांस की रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकार पर बरस पड़े पुलिसवाले, किया अधमरा
अश्लील डांस की रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकार पर बरस पड़े पुलिसवाले, किया अधमरा
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। देश के अलग-अलग राज्यों के विभिन्न इलाकों में पत्रकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं। इसी बीच पत्रकार पर हमले का एक और मामला यूपी से तब सामने आया, जब दो दिन पहले ही एक अंतरराष्ट्रीय संस्था ने भारत में पत्रकारों की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
देश के अलग-अलग राज्यों के विभिन्न इलाकों में पत्रकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं। इसी बीच पत्रकार पर हमले का एक और मामला यूपी से तब सामने आया, जब दो दिन पहले ही एक अंतरराष्ट्रीय संस्था ने भारत में पत्रकारों की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं।
ताजा मामला यूपी के मऊ जिले का है, जहां कवरेज के दौरान एक पत्रकार पर जानलेवा हमला हुआ है। दरअसल मऊ रेलवे स्टेशन परिसर के अंदर आरपीएफ के जवानों द्वारा जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की छठीहार का आयोजन कराया गया था, जिसमें बार बालाओं का अश्लील डांस हो रहा था, जिसे देख पत्रकार ने इसकी कवरेज करने चाही तो आरपीएफ के दरोगा समेत एक दर्जन से ज्यादा जवानों ने पत्रकार पर हमला कर दिया और इतना पीटा कि वह अधमरा होकर वहीं बेहोश हो गया।
सूचना मिलते ही मौके पर अन्य मीडियाकर्मी भी पहुंच और पत्रकार को उठाकर जीआरपी थाने लेकर गए जहां से जीआरपी ने पत्रकार की गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया।
फिलहाल इस पूरे मामले में जीआरपी ने आरपीएफ के दरोगा समेत दर्जनों आरपीएफ के जवानों पर आईपीसी की धारा 147 और 323 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पत्रकार ने बताया धार्मिक कार्यक्रम में बार बालाओं का अश्लील डांस देखकर वह इसकी कवरेज कर रहा था। उसी समय आरपीएफ के दारोगा ने अपने जवानों के साथ मिलकर हमला कर दिया।
हालांकि हमले से स्थानीय पत्रकारों में काफी रोष है और उन्हें इस मामले में जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स