होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / महिला पत्रकार बना रही थी विडियों, किया ये हाल...
महिला पत्रकार बना रही थी विडियों, किया ये हाल...
पत्रकारों की सुरक्षा के पुलिस के दावे हवाई साबित हो रहे...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
पत्रकारों की सुरक्षा के पुलिस के दावे हवाई साबित हो रहे हैं। रिपोर्टिंग के दौरान आए दिन आए दिन उन्हें हिंसा का शिकार होना पड़ता है। यह बात एक बार फिर उस समय सही साबित हुई, जब एक महिला पत्रकार के साथ न सिर्फ मारपीट की गई, बल्कि बंधक भी बना लिया गया। हालांकि, बाद में अन्य पत्रकारों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला पत्रकार को मुक्त कराया।
मामला रायबरेली का है। एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र की पत्रकार अनुराधा मंगलवार की शाम जिला अस्पताल के एक वार्ड में विडियो बना रही थीं। इसी दौरान वार्ड में तैनात नर्स व अन्य कर्मियों ने इसका विरोध किया। गुस्साए अस्पताल कर्मियों में पत्रकार से विडियो फुटेज डिलीट कर मोबाइल फेंक दिया और अनुराधा के साथ जमकर मारपीट की। हालांकि, जिला अस्पताल अधीक्षक ने इस तरह की किसी भी घटना से पूरी तरह इनकार किया है।
टैग्स पत्रकार