होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सिक्योरिटी गार्ड ने की पत्रकार की पिटाई, पूर्व PM ने किया बचाव...
सिक्योरिटी गार्ड ने की पत्रकार की पिटाई, पूर्व PM ने किया बचाव...
पत्रकारों को अपना काम करने के दौरान तमाम मुश्किलों का सामना...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
पत्रकारों को अपना काम करने के दौरान तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला पाकिस्तान से सामने आया है, जिसमें पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के सुरक्षा गार्डों ने सोमवार को एक टीवी चैनल के कैमरामैन की पिटाई कर दी। इस घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस मामले में सुरक्षा गार्डो सहित पांच लोगों के खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। ‘डॉन न्यूज’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार की फुटेज में दिख रहा है कि रिकॉर्डिग के दौरान नवाज शरीफ के रास्ते में आने पर समा टीवी के कैमरामैन सैयद वाजिद अली को एक सुरक्षा गार्ड ने धक्का दिया और अली संसद भवन के बाहर गिरे पड़े हैं।
इस दौरान एक अन्य गार्ड कैमरामैन की तरफ दौड़ता हुआ दिख रहा है, जो कैमरामैन के चेहरे पर लात मारता है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि गार्ड इसके बाद प्रोटोकॉल के वाहनों में से एक से वहां से निकल जाता है।
लात मारने की वजह से कैमरामैन बेहोश हो गया और उसे पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस) में ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार, अली के मुंह व सिर पर चोटें आई हैं। अली के होंठ पर तीन टांके लगे हैं।
‘डॉन’ के मुताबिक, नवाज शरीफ ने मीडिया से बातचीत में इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि कानून के मुताबिक हर कदम उठाया जाएगा। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने सुरक्षा गार्ड का बचाव करते हुए कहा कि कैमरामैन ने पहले अपने कैमरे से गार्ड के माथे पर मारा था। इस मामले को लेकर वरिष्ठ पत्रकार उमाशंकर सिंह ने एक ट्वीट भी किया है।
ये देखना और शर्मनाक है कि नवाज शरीफ़ सब देख कर भी नहीं रुके। क़ाफ़िला लेकर निकल गए! इतना संवेदनहीन कोई कैसे हो सकता है! https://t.co/kLg6SkZngb
— Umashankar Singh (@umashankarsingh) December 17, 2018
टैग्स पत्रकार