होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानिए, महिलाओं के प्रति क्या है पत्रकारिता के छात्रों की सोच...

जानिए, महिलाओं के प्रति क्या है पत्रकारिता के छात्रों की सोच...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। आधुनिक दौर में आज की सशक्त महिलाएं न केवल घर की चार दीवारी से बाहर निकल कर अपना अस्तित्व निखार रही हैं, बल्कि देश की तरक्की में भी अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं, लेकिन महिलाओं के प्रति भारतीय समाज का नजरिया तो बदला है, लेकिन संकीर्णता की स्थ

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

आधुनिक दौर में आज की सशक्त महिलाएं न केवल घर की चार दीवारी से बाहर निकल कर अपना अस्तित्व निखार रही हैं, बल्कि देश की तरक्की में भी अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं, लेकिन महिलाओं के प्रति भारतीय समाज का नजरिया तो बदला है, लेकिन संकीर्णता की स्थिति अभी भी बरकरार है।

मीडिया स्टडीज ग्रुप (एमएसजी) की ओर से किए गए एक ताजा अध्ययन से पता चला है कि भारत में पत्रकारिता की पढ़ाई करने वाले छात्रों में महिलाओं के प्रति रवैये में बदलाव आ रहा है और उनकी सोच भी बदल रही है। इस अध्ययन में छात्रों द्वारा महिलाओं से जुड़ी कुछ बातों को स्वीकार किया जा रहा है, जबकि कुछ अन्य बातों को लेकर धारणा अब भी जस की तस बनी हुई है।

महिला दिवस के मद्देनजर ‘मीडिया स्टडीज ग्रुप’ ने देश के 11 यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों में महिलाओं के प्रति सोच जानने के लिए यह अध्ययन किया है। इस अध्ययन में करीब 150 छात्र शामिल हुए और इसमें कई दिलचस्प निष्कर्ष सामने आए हैं। इस अध्ययन में महिलाओं के प्रति युवा पत्रकारों की सोच और उनकी सुंदरता, कामकाज के अंदाज, परिवार में उनकी भूमिकाओं, उनकी राजनीतिक और आर्थिक सोच जैसे कई विषयों को शामिल किया गया है।

वरिष्ठ पत्रकार और एमएसजी के अध्यक्ष अनिल चमडि़या के मुताबिक, इन विश्वविद्यालयों में एमएसजी के सदस्यों ने सीधे छात्रों के बीच जाकर अध्ययन किया है। उन्होंने बताया कि शोधार्थी चेतना भाटिया इसकी कोर्डिनेटर हैं।

अध्ययन से पता चला कि महिलाओं की बाहरी सुंदरता को लेकर अब पत्रकारिता के छात्रों की सोच में बदलाव आया है और वे आंतरिक सौंदर्य की बात को स्वीकार करने लगे हैं। महिलाओं के घूमने-फिरने की आजादी को लेकर उनकी सोच थोड़ी राहत देने वाली है।

हालांकि, लड़कियों की बाहरी लुक जैसे गोरी होना, पतली होना सुंदरता मानी गई है, लेकिन ज्यादातर युवा पत्रकारों ने इसे खारिज किया है। करीब 29 प्रतिशत छात्रों ने माना कि महिलाओं की बाहरी सुंदरता कोई मायने नहीं रखती, हालांकि, 23 प्रतिशत छात्र इस बात से असहमत नजर आए।

दूसरी तरफ, पत्रकारिता के ज्यादातर छात्रों में अब भी यह सोच कायम है कि महिलाओं का बैंक खाता उनके अपने पति के साथ संयुक्त तौर पर ही रहे। करीब 31.8 प्रतिशत छात्रों की राय है कि महिलाओं का बैंक खाता संयुक्त ही रहे जबकि 24 प्रतिशत छात्र ऐसे भी है जो महिलाओं के अलग से खाता होने के पक्षधर हैं।

चमडि़या के मुताबिक, संयुक्त बैंक खाता इस बात की ओर इशारा करता है कि समाज अभी भी महिलाओं को आर्थिक तौर पर पूरी आजादी देने के पक्ष में नहीं है।

किए गए अध्ययन के मुताबिक, मीडिया के ज्यादातर स्टूडेंट्स का मानना है कि बच्चों की देखरेख के लिए मां जिम्मेदार हैं। इसके साथ ही वे महिलाओं को खाना बनाना, कपड़े धोना, साफ-सफाई, कपड़े प्रेस करना, खाना परोसना आदि कामों से जोड़ कर देखते हैं। ये सोच महिलाओं के घर की चारदीवारी में रखने के लिए काफी हैं। ज्यादातर युवा पत्रकारों का मानना है कि राजनीतिक में बेहतर अनुभव रखने के चलते पुरुष महिलाओं से आगे हैं।

अध्ययन के मुताबिक, युवा पत्रकार मानते हैं कि महिलाएं भावुक होती हैं और शादी करना चाहती हैं। वहीं 61.8 प्रतिशत छात्रों ने सहमति जताई कि वंश बढ़ाने के लिए महिलाओं को मां बनना जरूरी है। युवा पत्रकार महिलाओं के अपने ऊपर अधिकार को लेकर मिली-जुली राय रखते हैं। गर्भ निरोधक गोलियों के इस्तेमाल से उन्हें आपत्ति नहीं है। वहीं 52.1 प्रतिशत युवा पत्रकारों ने लड़कियों के घर के कामकाज में हाथ बंटाने के मुद्दे पर सहमति जताई।

बता दें कि इस अध्ययन में देश भर के 11 शिक्षण संस्थानों- ‘भारतीय जन संचार संस्थान’ (IIMC), ‘जामिया मिलिया इस्लामिया’, ‘श्री गुरु नानक देव खालसा कॉलेज’, ‘भीमराव आंबेडकर कॉलेज’, ‘विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज’, ‘काशी विद्यापीठ’, ‘शारदा यूनिवर्सिटी’, ‘ओडिशा यूनिवर्सिटी’, ‘कलकत्ता यूनिवर्सिटी’, ‘जम्मू सेंट्रेल यूनिवर्सिटी’ और ‘गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी’ को शामिल किया गया। यह अध्ययन मासिक शोध पत्रिका ‘मास मीडिया’ के नए अंक में प्रकाशित हुआ है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

1 minute ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

19 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago