होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जागरण प्रकाशन ने अपनी इस सहयोगी कंपनी की कीमत आंकी 2000 करोड़?
जागरण प्रकाशन ने अपनी इस सहयोगी कंपनी की कीमत आंकी 2000 करोड़?
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। रेडियो सिटी (Radio City) ब्रैंड नाम से रेडियो स्टेशन का संचालन करने वाली जागरण प्रकाशन लिमिटेड की इकाई ‘म्यूजिक ब्रॉडकॉस्ट लिमिटेड’ (MBL) ने सोमवार को अपने आईपीओ (IPO) का प्राइस बैंड 324 से 333 रुपए निर्धा
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
रेडियो सिटी (Radio City) ब्रैंड नाम से रेडियो स्टेशन का संचालन करने वाली जागरण प्रकाशन लिमिटेड की इकाई ‘म्यूजिक ब्रॉडकॉस्ट लिमिटेड’ (MBL) ने सोमवार को अपने आईपीओ (IPO) का प्राइस बैंड 324 से 333 रुपए निर्धारित किया है। रेडियो सिटी का आईपीओ 6 मार्च को खुलेगा और 8 मार्च को बंद होगा।
कंपनी ने अपने ताजा बयान में बताया कि फ्रैश इश्यू 400 करोड़ रुपए की कीमत के होंगे, जिसमें करीब 2,658,518 इक्विटी शेयर्स की बिक्री की जाएगी। जागरण प्रकाशन के फिलहाल म्यूजिक ब्रॉडकास्ट लिमिटेड में 89.40 प्रतिशत शेयर हैं जो आईपीओ के बाद 74 प्रतिशत रह जाएंगे। हालांकि जागरण प्रकाशन लिमिटेड कंपनी में अपने शेयरों की बिक्री नहीं करेगा।
माना जा रहा है कि जागरण प्रकाशन ‘MBL’ की वैल्यू 2000 करोड़ रुपये आंक रहा है। सूत्रों के अनुसार, जागरण प्रकाशन ने रेडियो सिटी को वर्ष 2015 में करीब 400 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसका मतलब यह है कि कंपनी के लिए इसकी वैल्यू करीब पांच गुना बढ़ चुकी है। हालांकि कंपनी ने इस बारे में किसी भी तरह की पुष्टि नहीं की है।
जागरण प्रकाशन लिमिटेड के ग्रुप सीएफओ आरके अग्रवाल का कहना है कि आईपीओ लाने का उद्देश्य कैपिटल इंफॉस्ट्रक्चर (capital infrastructure) को बढ़ाना है।
रेडियो सिटी देश का पहला प्राइवेट एफएम रेडियो ब्रॉडकॉस्टर है, जो कि साल 2001 में चार शहरों से शुरू हुआ था और फरवरी 2017 आते आते 37 शहरों में फैल चुका है। इस रेडियो स्टेशन के बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, पुणे, हैदराबाद और अहमदाबाद में स्टेशन हैं। कंपनी फेज-3 पॉलिसी के अंतर्गत 11 अतिरिक्त रेडियो स्टेशन का अधिग्रहण कर चुकी है। 31 मार्च 2016 के आंकड़ों के मुताबिक इसके रेडियो स्टेशन की पहुंच 23 शहरों के 49.60 मिलियन श्रोताओं तक है।
‘MBL’ की डायरक्टर अपूर्वा पुरोहित का कहना है कि वर्ष 2015-2020 के बीच रेडियो सेक्टर की ‘The compound annual growth rate’ (CAGR) ग्रोथ 16.9 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। हालांकि उन्होंने रेडियो सिटी की ग्रोथ के उम्मीद के बारे में कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कंपनी का ऐड रेवेन्यू CAGR ग्रोथ 15 प्रतिशत बढ़ा है।
म्यूजिक ब्रॉडकास्ट लिमिटेड के बाद जागरण प्रकाशन ने ‘रेडियो मंत्रा’ (Radio Mantra) को भी खरीद लिया था। रेडियो मंत्रा आठ शहरों में संचालित होता है। पुरोहित ने बताया कि आने वाले समय में ग्रुप की सभी रेडियो प्रॉपर्टी को ‘रेडियो सिटी’ ब्रैंड नेम के तहत लाया जाएगा।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स