होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / एग्जिट पोल ब्लंडर: रात को जागरण डॉट कॉम के संपादक हुए गिरफ्तार, दोपहर में मिली बेल
एग्जिट पोल ब्लंडर: रात को जागरण डॉट कॉम के संपादक हुए गिरफ्तार, दोपहर में मिली बेल
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में जागरण डॉट कॉम के संपादक शशांक शेखर त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में जागरण डॉट कॉम के संपादक शशांक शेखर त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया
गौरतलब है कि चुनाव आयोग के आदेश के बाद शशांक शेखर त्रिपाठी सहित दैनिक जागरण अखबार के मैनेजिंग एडिटर और आरडीआई नाम की संस्था के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया था।
यहां पढ़ें: दैनिक जागरण के संपादकों के खिलाफ चुनाव आयोग ने दर्ज कराई FIR यहां पढ़ें: एग्जिट पोल ब्लंडर के बाद जागरण डॉट कॉम में बड़ा बदलाव, बदली गई कमान…
आरोप है कि दैनिक जागरण की वेबसाइट पर यूपी चुनाव के पहले चरण के बाद ही एग्जिट पोल दे दिया गया। इसके बाद चुनाव आयोग ने दैनिक जागरण के प्रबंध संपादक, संपादक और एग्जिट पोल कराने वाली संस्था रिसोर्स डेवलपमेंट इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड यानि आरडीआई के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए थे।
हालांकि जागरण समूह के सीईओ और संपादक संजय गुप्त ने एक बयान में कहा कि एग्जिट पोल का प्रकाशन अखबार में नहीं हुआ था। विज्ञापन विभाग द्वारा इसे वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया था, संज्ञान होने पर इसे तुरंत हटा दिया गया है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स