होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अरनब गोस्वामी के ‘Republic’ में इन लोगों का लगा है पैसा, देखें लिस्ट...
अरनब गोस्वामी के ‘Republic’ में इन लोगों का लगा है पैसा, देखें लिस्ट...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक वरिष्ठ पत्रकार अरनब गोस्वामी को अपने टीवी और डिजिटल न्यूज वेंचर ‘रिपब्लिक’ (Republic) के लिए कई निवेशक (investors) मिल गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इनमें ‘डेन ने
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक वरिष्ठ पत्रकार अरनब गोस्वामी को अपने टीवी और डिजिटल न्यूज वेंचर ‘रिपब्लिक’ (Republic) के लिए कई निवेशक (investors) मिल गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इनमें ‘डेन नेटवर्क्स’ (DEN Networks) के प्रमोटर समीर मनचंदा और इनवेस्टमेंट बैंकर हेमेंद्र कोठारी जैसे नाम शामिल हैं।
‘द इंडियन एक्सप्रेस’ में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, राज्य सभा सदस्य और ‘एशियानेट न्यूज नेटवर्क’ (Asianet News Network) के सीएमडी राजीव चंद्रशेखर ने इस नए वेंचर में 30 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश कर रखा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिपब्लिक, ‘एआरजी आउटलियर मीडिया प्राइवेट लिमिटेड’ नाम की कंपनी का हिस्सा है। इसमें अरनब गोस्वामी एमडी हैं। इस कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में सोशल मीडिया पर दस्तक दी थी। इस कंपनी में गोस्वामी और चंद्रशेखर के अलावा गोस्वामी की पत्नी सम्यब्रता रे भी डायरेक्टर हैं। एआरजी आउटलियर में चंद्रशेखर की एशियानेट न्यूज ऑनलाइन प्राइवेट लिमिटेड के अलावा इन तीनों (अरनब, उनकी पत्नी और चंद्रशेखर) द्वारा बनाई गई एक और कंपनी एसएआरजी मीडिया होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड (SARG Media) प्रमुख निवेशकर्ता है। गोस्वामी और उनकी पत्नी के SARG Media में काफी शेयर हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, नवंबर 2016 अंत तक SARG में कुल 16 व्यक्तियों तथा कंपनियों ने निवेश कर रखा है। SARG ने 24 नवंबर, 2016 तक एआरजी आउटलियर में विभिन्न निवेशों के जरिए 26 करोड़ रुपये का निवेश किया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक SARG में सबसे ज्यादा निवेश एरिन कैपिटल पार्टनर्स के रंजन रामदास पाई ने किया है, जिन्होंने 7.5 करोड़ रुपये लगा रखे हैं। मुंबई में एशियन हर्ट इंस्टीट्यूट के मालिक रमाकांत पांडा ने 5 करोड़ रुपसे जबकि हेमेंद्र कोठारी ने ढाई करोड़ रुपये का निवेश किया है। इसके अलावा टीवीएस टायर्स के आर नरेश और शोभना रामचंद्रन, रेनासांस ज्वेलरी और एसआरएफ ट्रांजेक्शन होल्डिंग्स के मालिक निरंजन ने भी SARG में निवेश किया है।
पूरी लिस्ट यहां देखें-
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स