होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / लाइव रिपोर्टिंग के दौरान महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का विडियो फिर वायरल....
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का विडियो फिर वायरल....
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। देश हो या विदेश, शहर हो या गांव हर जगह लड़कियां छेड़छाड़ और फब्तियों की शिकार हो रही हैं, लेकिन क्या हो जब दूसरों के हक की आवाज उठाने वाली पत्रकार ही इसका शिकार हो जाएं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से, जहां लाइव रि
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
देश हो या विदेश, शहर हो या गांव हर जगह लड़कियां छेड़छाड़ और फब्तियों की शिकार हो रही हैं, लेकिन क्या हो जब दूसरों के हक की आवाज उठाने वाली पत्रकार ही इसका शिकार हो जाएं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से, जहां लाइव रिपोर्टिंग के दौरान एक महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का विडियो सामने आया है, जिसमें आसपास खड़े लोग महिला पत्रकार के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। यह विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विडियो में देखा जा सकता है कि ‘अबतक’ चैनल की महिला पत्रकार से रिपोर्टिंग करते समय खड़े लोगो ने अपशब्द कहे और उसके साथ बदतमीजी की। कुछ लोगो ने तो पत्रकार और कैमरामैन के साथ धक्का-मुक्की तक की गई। बता दें कि यह विडियो पुराना लेकिन सोशल मीडिया पर यह एक बार फिर वायरल हो रहा है।
यहां देखें विडियो:
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स