होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘लिम्का बुक’ में दर्ज हुआ 'समाचार प्लस' के उमेश कुमार का ये प्रयोग...

‘लिम्का बुक’ में दर्ज हुआ 'समाचार प्लस' के उमेश कुमार का ये प्रयोग...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पत्रकारिता में प्रयोगधर्मिता का दूसरा नाम बन चुके उमेश कुमार का ताजा प्रयोग ‘लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज हुआ है। दरअसल सालभर पहले उमेश कुमार ने उत्तर प्रदेश के हर जिले, हर तहसील और छोटे कस्बे को और वहां की खबरों को देश-दुनिया तक पहुंच

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

पत्रकारिता में प्रयोगधर्मिता का दूसरा नाम बन चुके उमेश कुमार का ताजा प्रयोग ‘लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज हुआ है। दरअसल सालभर पहले उमेश कुमार ने उत्तर प्रदेश के हर जिले, हर तहसील और छोटे कस्बे को और वहां की खबरों को देश-दुनिया तक पहुंचाने की सोची। अपने इस मकसद के लिए उन्होंने डिजिटल मीडिया को चुना और दुनिया में अपनी तरह का पहला प्रयोग कर डाला।

उमेश कुमार ने ‘इंडियाज पेपर डॉट कॉम’ (indiaspapers.com) नाम से एक डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया और कुछ ही दिनों में जिले-तहसील स्तर की 500 वेबसाइट्स को इस प्लेटफॉर्म पर खड़ा कर दिया। इस मिशन को उमेश कुमार ने 28 फरवरी, 2016 को मूर्त रूप दे दिया, जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ में सूबे के सैकड़ों पत्रकारों के बीच एक भव्य कार्यक्रम में ‘इंडियाज पेपर डॉट कॉम’ की लॉन्चिंग की। जिलों और तहसीलों में न्यूज पोर्टल चलाने वाले श्रमजीवी पत्रकारों के लिए भी ये अहम दिन था, जब उनकी छोटी-छोटी खबरों के लिए पूरे देश के डिजिटल द्वार खुल गए और ‘इंडियाज पेपर डॉट कॉम’ के जरिए मात्र एक दिन में 500 न्यूज वेबसाइट्स लॉन्च किए गए। डिजिटल मीडिया में हुए इस अभिनव प्रयोग की लिम्का बुक ने पूरी पड़ताल की और फिर इसे ‘लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज किया।

उमेश कुमार के पत्रकारिता जीवन में ये मील का पत्थर है हालांकि मीडिया की अलग-अलग विधा में उमेश कुमार कई बार अपना लोहा मनवा चुके हैं।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

49 minutes ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

49 minutes ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

49 minutes ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

49 minutes ago