होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस सर्वे में भारतीय मीडिया को बताया गया है सबसे भ्रष्ट और गैरजिम्मेदार...

इस सर्वे में भारतीय मीडिया को बताया गया है सबसे भ्रष्ट और गैरजिम्मेदार...

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। भारतीय मीडिया को लेकर ‘Edelman’ कंपनी द्वारा  हाल ही में अपनी सर्वे रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि भारतीय मीडिया अपनी विश्वसनीयता (credibility) पूरी तरह खो चुका है और यह फर्जी स्टोरी (fake stories) एवं गलत प्रचार (fa

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

भारतीय मीडिया को लेकर ‘Edelman’ कंपनी द्वारा  हाल ही में अपनी सर्वे रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि भारतीय मीडिया अपनी विश्वसनीयता (credibility) पूरी तरह खो चुका है और यह फर्जी स्टोरी (fake stories) एवं गलत प्रचार (false propaganda) करने में लगा हुआ है। हाल के वर्षों की बात करें तो मीडिया पूरी तरह भ्रष्ट हो चुकी है, जिसके पास जिम्मेदारी और मूल्यों (ethics) का सर्वथा अभाव है।

मीडिया बिजनेस के क्षेत्र में 20 साल से ज्यादा समय से सक्रिय और 38 देशों में अपना बिजनेस करने वाली कंपनी ‘Eldmen trust’ द्वारा किए गए सर्वे के अनुसार, सोशल मीडिया आने के बाद से मीडिया का पाखंड (hypocrisy) और उजागर हो गया है। ऐसे लोग जो खुद को पत्रकार कहते थे, वह मुनाफे के लिए कुछ रानजीतिक दलों के पीआर एजेंट बनकर रह गए हैं। सर्वे में बताया गया है कि मीडिया और एनजीओ पर लोगों का भरोसा हमेशा कम रहा है और ऐसे संस्थानो का उद्देश्य और विश्‍वसनीयता सवालों के घेरे में है।

सर्वे में बताया गया है, विभिन्न देशों के अधिकांश लोगों ने मीडिया रिपोर्ट्स को लेकर अपनी नाखुशी जाहिर की है। इसके अलावा यह भी कहा गया है कि मीडिया कंटेंट पर लोग भरोसा नहीं कर सकते हैं, क्योंकि उनमें से अधिकांश का मानना है कि यह सब निहित स्‍वार्थों अथवा टीआरपी जुटाने के लिए किया जा रहा है।  इस सर्वे रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल मिलाकर सभी जगह मीडिया की विश्‍वसनीयता प्रभावित हुई है।  अपनी रिपोर्ट में रिचर्ड एडलमैन (Richard Edelman) ने कहा है कि आजकल लोग मीडिया को कॉरपोरेट मशीन और कुछ खास वर्ग के लोगों तक सीमित ही समझते हैं। उनका कहना है कि कभी लोगों के विचारों और मजलूमों की आवाज बना मीडिया आज अमीर और प्रभाशाली लोगों से प्रभावित है और इससे लोगों का मीडिया के प्रति भरोसा कम हुआ है।

यह सर्वे कुल 28 देशों में किया गया, जिनमें से 17 ऐसे देश थे जिन्‍होंने मीडिया पर अविश्‍वास (mistrust) जताया। तथ्‍यों को देखें तो इसमें कोई आश्‍चर्य नहीं होना चाहिए कि भारतीय पत्रकारों ने किस तरह बेकार के मुद्दों (silly issues) को उठाया और लोगों के बीच हलचल (panic) फैलाने का काम किया। मीडिया द्वारा उठाए गए असहिष्‍णुता (Intolerance) के मुद्दे से पता चलता है कि अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर भारत की छवि कितनी खराब हुई थी। कुछ लोगों के बीच यह मुद्दा इसलिए उछाला गया था क्‍योंकि कुछ लोगों को यह रास नहीं आया था कि मोदी चुनाव जीत गए और वे देश को सांप्रदायिकता का रंग देना चाहते थे।

जेएनयू में देशविरोधी नारे लगाने वाले कन्‍हैया कुमार और बुरहान वानी का जिक्र करते हुए सर्वे में कहा गया है कि इस बात के पुख्‍ता सबूत हैं कि देश में फर्जी खबरें (fake stories) फैलाने के लिए मीडिया और दिल्ली के लुटियंस लब में रहने वाले कुछ लोग जिम्मेदार हैं। हालांकि आम लोगों और गरीबों को असहिष्‍णुता (intolerance) शब्‍द के बारे में पता ही नही था,  मीडिया और कुछ संभ्रांत लोग इस मुद्दे पर खूब बवाल मचा रहे थे।

सर्वे के अनुसार, यह बात बिल्‍कुल सही है कि मीडिया में लोगों का कोई भरोसा नहीं है और न्‍यूज चैनल एक तरह से गॉसिप बॉक्‍स (gossip box) में तब्‍दील हो चुके हैं जो चौबीसों घंटे बेकार का हल्‍ला-गुल्‍ला कर रहे हैं। सोशल मीडिया आने के बाद से तो मेन मीडिया पहले ही अपनी प्रासंगिकता खो चुका है।

 समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

52 minutes ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

52 minutes ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

51 minutes ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

51 minutes ago