होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जनसत्ता डॉ़ट कॉम ने दो बड़े अखबारों के वेबसाइट्स को दी मात...
जनसत्ता डॉ़ट कॉम ने दो बड़े अखबारों के वेबसाइट्स को दी मात...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। अंग्रेजी दैनिक ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के डिजिटल मीडिया समूह ‘इंडियन एक्सप्रेस डिजिटल’ (IE Digital) ने अपनी अभी तक की सफलता की कहानी में एक और अध्याय जोड़ लिया है। दरअसल Indianexpress.com दूसरी सबसे अधिक पढ़ी जानी वाली अंग्रेजी अखबार की वेबसाइट
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
अंग्रेजी दैनिक ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के डिजिटल मीडिया समूह ‘इंडियन एक्सप्रेस डिजिटल’ (IE Digital) ने अपनी अभी तक की सफलता की कहानी में एक और अध्याय जोड़ लिया है। दरअसल Indianexpress.com दूसरी सबसे अधिक पढ़ी जानी वाली अंग्रेजी अखबार की वेबसाइट बन गई, तो वहीं Financialexpress.com वित्त और व्यापार समाचार श्रेणी में दूसरे स्थान पर रही। एक्सप्रेस समूह द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, इस समूह की Jansatta.com भारत में सबसे तेजी से उभरने वाली हिंदी न्यूज वेबसाइट बन गई है। जनसत्ता डॉट कॉम ने लाइव हिन्दुस्तान डॉट कॉम और पत्रिका डॉट कॉम को पीछे छोड़ दिया है।
इस ग्रुप ने यह कामयाबी कॉमस्कोर के दिसंबर 2016 के जारी आंकड़ों में पाई है। पिछले आठ महीनों में IE Digital के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर ट्रैफिक लगभग तीन गुना तक बढ़ा है। दिसंबर 2016 के आंकड़ों से सामने आया है कि IE Digital देश के सबसे तेजी से बढ़ते डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में शामिल है। इंडियन एक्सप्रेस देश की दूसरी सबसे ज्यादा लोकप्रिय न्यूज वेबसाइट है, जबकि सबसे आगे ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ है।
ग्रुप का मराठी पोर्टल Loksatta.com डेस्कटॉप और मोबाइल दोनों ही मामलों में स्थानीय भाषा में नंबर वन है। वहीं Jansatta.com जो कि ग्रुप का हिंदी पोर्टल है उसने दिसंबर के महीने में पूरे 12 मिलियन यूनीक विजिटर रजिस्टर किए। हिंदी न्यूज साइट्स में यह सबसे तेजी से आगे बढ़ती वेबसाइट है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स