होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'इंडिया टुडे' चैनल से जुड़ीं रंजना मंगला, संभालेंगी ये जिम्मेदारी...
'इंडिया टुडे' चैनल से जुड़ीं रंजना मंगला, संभालेंगी ये जिम्मेदारी...
टीवी टुडे नेटवर्क ने अपने अंग्रेजी न्यूज चैनल इंडिया टुडे टेलिविजन...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
टीवी टुडे नेटवर्क ने अपने अंग्रेजी न्यूज चैनल 'इंडिया टुडे टेलिविजन' के लिए नेशनल रेवेन्यू हेड ढूंढ लिया है। इस पद पर रंजना मंगला को नियुक्त किया गया है। मंगला नोएडा स्थित आईटीजी मीडियाप्लेक्स से अपना कार्यभार संभालेंगी और टीवी टुडे नेटवर्क के चीफ रेवेन्यु ऑफिसर राहुल कुमार को रिपोर्ट करेंगी।
मंगला ने इसके पहले डिस्कवरी कम्युनिकेशंस इंडिया में सेल्स मास एंटरटेनमेंट की हेड के तौर पर लगभग एक साल तक काम किया है। इसके पहले वे वॉयकॉम18 में ‘कलर्स एसडी/एचडी’ और ‘रिश्ते’ के लिए ऐड सेल्स की वाइस प्रेसिडेंट थीं।
15 वर्षों से भी ज्यादा का अनुभव रखने वाली मंगला ने कई प्रतिष्ठित मीडिया कंपनी के साथ काम किया है, जिनमें एनडीटीवी, टाइम वार्नर, स्टार इंडिया और दैनिक भास्कर शामिल है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2003 में विजिनरी टेक्नोलॉजी ग्रुप (Visionary Technology Group) में मार्केटिंग व पीआर स्पेशलिस्ट के तौर पर की थी।
टैग्स इंडिया टुडे टीवी रंजना मंगला