होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इंडिया टुडे के स्टिंग ऑपरेशन से मचा हड़कंप, दिखा ये असर...

इंडिया टुडे के स्टिंग ऑपरेशन से मचा हड़कंप, दिखा ये असर...

इंडिया टुडे के स्टिंग ऑपरेशन में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल, इस स्टिंग में...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

इंडिया टुडे के स्टिंग ऑपरेशन में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल, इस स्टिंग में दिखाया गया है कि देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में पुलिस के कुछ अधिकारी पैसे लेकर एनकाउंटर करने को राजी हो जाते हैं। हालांकि इस खुलासे के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है।

सोमवार देर शाम जब इंडिया टुडे ने यह खुलासा किया, तो उसके तुरंत बाद उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह ने तीन आरोपी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने के साथ ही मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। इंडिया टुडे की जांच पर प्रदेश पुलिस में शीर्ष स्तर पर तेजी से कदम उठाया गया।

इंडिया टुडे की स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अपनी जांच के दौरान पाया कि योगी सरकार के कार्यकाल के दौरान मुठभेड़ों में मरने वालों का आंकड़ा 60 से ऊपर पहुंच गया है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक मार्च 2017 से अब तक उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से की गई करीब 1500 मुठभेड़ों में 400 के आसपास लोग घायल हुए हैं। यूपी में बीजेपी के सत्ता में आने के बाद से सिर्फ आगरा जोन में 241 मुठभेड़ हुई है।

इसी मद्देनजर जब स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम ने जांच की, तो सामने आया कि यूपी पुलिस के कुछ सदस्य झूठे मामलों में निर्दोष नागरिकों को फंसा रहे हैं और फिर उन्हें फर्जी मुठभेड़ों में शूट कर रहे हैं। ये सब तरक्की और दूसरों से पैसा लेकर किसी को ठिकाने लगाने के इरादे से किया जा रहा है।

आगरा के स्थानीय चित्राहाट पुलिस स्टेशन के एक सब इंस्पेक्टर सर्वेश कुमार ने एक निर्दोष नागरिक को मारने के लिए आठ लाख रुपए कीमत लगाई। वहीं आगरा के बसई जगनेर पुलिस स्टेशन के स्टेशन ऑफिसर जगदम्बा सिंह ने भी अंडर कवर रिपोर्ट के सामने माना है कि प्रमोशन का लालच ऐसा होता है कि वो पुलिसवालों से फर्जी मुठभेड़ तक करवा देता है। जगदम्बा सिंह ने इन मुठभेड़ों के लिए ऊपर से लेकर नीचे तक के अधिकारियों के शामिल होने की बात भी मानी है। 

इसके अलावा बसई जगनेर पुलिस स्टेशन के एसआई बलबीर सिंह अंडर कवर रिपोर्टर्स से यहां तक कहा कि अगर हत्या करवानी होती है, तो फिर भाड़े के हत्यारों से भी संपर्क किया जा सकता है। बलबीर ने कहा कि अगर हत्या करवाना चाहते हो तो पेशेवर हत्यारों से भी मिल सकते हो। ऐसे कई हत्यारे मौजूद हैं। पुलिस एनकाउंटर पर बलबीर ने कहा कि मैं शहर में आ जाउंगा तो एनकाउंटर हो जाएगा। इसके लिए जिसे मारना है, उसे शहर में ही पकड़ लिया जाएगा। पूरी योजना गोपनीय रखी जाएगी और कोई इसके बारे में जान भी नहीं पाएगा।

वहीं आगरा के एसएसपी अमित पाठक ने टेप पर निर्दोष नागरिकों के साथ फर्जी मुठभेड़ के लिए तैयार होने की बात कहने वाले तीन पुलिस अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से निलंबन का ऐलान किया है। पाठक ने कहा, ‘मैं मानता हूं कि पुलिस फोर्स में कोई भी अपने निहित स्वार्थ के लिए कार्य मानदंडों के विपरीत जाता है और झूठे मामलों में निर्दोष नागरिकों को फंसाता है तो उसके साथ सख्ती से पेश आना चाहिए।’ वहीं विभागीय जांच एडिशनल एसपी को दे दी है।

इंडिया टुडे की स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम से हुई पुलिसवालों की पूरी बातचीत यहां सुन सकते हैं-


टैग्स आजतक इंडिया टुडे यूपी पुलिस फर्जी एनकाउंटर
सम्बंधित खबरें

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

8 hours ago

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स में जसकरण बीर सिंह की एंट्री, संभाली बड़ी जिम्मेदारी

फैशन और लाइफस्टाइल सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जसकरण बीर सिंह को आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल में Simon Carter ब्रैंड का नया बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है।

11 hours ago

पब्लिसिस मीडिया से जुड़े अधीश जैन, मिली ये अहम जिम्मेदारी

मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अधीश जैन को Publicis Media की PMX टीम में मीडिया बाइंग का ग्रुप हेड नियुक्त किया गया है।

11 hours ago

बदलते दौर में भारतीय मनोरंजन की नई दिशा तय करने वाले विजनरी लीडर हैं केविन वज

मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ऐसी दुनिया है जो हर सीजन खुद को बदल लेती है। लेकिन इन बदलावों के बीच एक नाम लगातार मजबूती से खड़ा रहा है- केविन वज।

19 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया रणनीति के मजबूत स्तंभ अरुण शर्मा का प्रेरक सफर

अरुण शर्मा इस समय इनिशिएटिव मीडिया में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) और मैग्ना एट इनिशिएटिव के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और आज उनका जन्मदिन है।

1 day ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

11 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

18 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

8 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

18 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

18 hours ago