होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / चीन की मीडिया ने भारत को खामियाजा भुगतने की दी धमकी...

चीन की मीडिया ने भारत को खामियाजा भुगतने की दी धमकी...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। चीन को ताइवान के साथ भारत के बढ़ते रिश्ते रास नहीं आ रहे हैं। दरअसल ताइवान के महिला सांसदों की एक टीम भारत दौरे पर है और यह बात चीन की मीडिया को पसंद नहीं आ रही। चीन की मीडिया ने भारत को को आगाह किया है कि बीजिंग को चुनौती देने का नई दिल्ली

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

चीन को ताइवान के साथ भारत के बढ़ते रिश्ते रास नहीं आ रहे हैं। दरअसल ताइवान के महिला सांसदों की एक टीम भारत दौरे पर है और यह बात चीन की मीडिया को पसंद नहीं आ रही। चीन की मीडिया ने भारत को को आगाह किया है कि बीजिंग को चुनौती देने का नई दिल्ली को खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

वैसे ताइवान के महिला सांसदों का ये दौरा दोनों देशों के बीच दिसंबर 2016 में बने संसदीय मित्रता फोरम के तहत रिश्ते सुधारने की कवायद का हिस्सा है।

सरकारी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स में ‘नई दिल्ली को ताइवान कार्ड खेलने का खामियाजा भुगतना पड़ेगा’ शीर्षक से प्रकाशित एक आलेख में कहा है, ताइवान के मुद्दे पर चीन को चुनौती देकर भारत आग के साथ खेल रहा है।

अखबार में प्रकाशित आलेख में कहा गया है, ऐसे समय में जब अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ताइवान के मुद्दे पर चीन को चुनौती नहीं देकर एक चीन की नीति पर सहमत होने और इसका सम्मान करने का फैसला किया है, भारत ने मुश्किल खड़ी की है।

लेख में आगे लिखा है, ‘कुछ भारतीय ताइवान को चीन की दुखती रग मानते हैं। भारत लंबे वक्त से ताइवान, दक्षिण चीन सागर और दलाई लामा के मसलों को चीन के साथ मोलभाव के लिए इस्तेमाल करना चाहता है। ताइवान में आजादी का समर्थन करने वाली ताकतें दुनिया भर में अलग-थलग पड़ी हैं। ऐसे में चीन को रोकने के लिए ताइवान का इस्तेमाल करने वाले देशों को नुकसान उठाना पड़ेगा।

लेख में दावा किया गया है कि पाकिस्तान के कब्जे से गुजरने वाले चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर के मद्देनजर पीएम मोदी को ताइवान कार्ड के इस्तेमाल की सलाह दी गई। भारत 'वन चाइना' नीति के एवज में बीजिंग से 'वन इंडिया' नीति का भरोसा चाहता है।

ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, ताइवान का निवेश भारत के 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम के लिए अहम है। लेकिन चीन भारत के सबसे अहम कारोबारी साझीदारों में से एक है। ऐसे सियासी झगड़ों से दोनों देशों में आर्थिक सहयोग कठिन होगा।

ताइवान के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल के संदर्भ में आलेख में सवाल उठाया गया है। इसमें कहा गया है, भारत और ताइवान के बीच आम तौर पर उच्चस्तरीय यात्राएं नहीं होती हैं, ऐसे में भारत ने इस समय में यात्रा के लिए ताइवान के प्रतिनिधिमंडल को क्यों आमंत्रिात किया?

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

10 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

10 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

10 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

10 hours ago