होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब नए रूप में वरिष्ठ पत्रकार अजय शुक्ल, टीवी शो की संभाली कमान...
अब नए रूप में वरिष्ठ पत्रकार अजय शुक्ल, टीवी शो की संभाली कमान...
प्रिंट की दुनिया में अपना लोहा मनवाने वाले वरिष्ठ पत्रकार अजय शुक्ल ने अब अपनी टीवी...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
प्रिंट की दुनिया में अपना लोहा मनवाने वाले वरिष्ठ पत्रकार अजय शुक्ल ने अब अपनी टीवी की बहुप्रतीक्षित पारी शुरू कर दी है।
गणेश चतुर्दी के पावन अवसर पर गुरुवार (13 सितंबर) को इंडिया न्यूज के हरियाणा रीजनल न्यूज चैनल पर उनका टॉक शो ‘सामना सवालों का’ प्रसारित हुआ है। इस शो को होस्ट कर रहे हैं खुद आईटीवी के प्रधान संपादक अजय शुक्ल।
अब नियमित तौर पर ये वीकली शो हर शनिवार शाम 7 बजे इंडिया न्यूज (हरियाणा) पर प्रसारित होगा। इसका रिपीट टेलिकास्ट रविवार को शाम 7 बजे किया जाएगा।
अपने पहले शो में अजय शुक्ल के तीखें सवालों से सामना हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भुपेन्द्र सिंह हुड्डा ने किया।
अपनी टीवी की पारी के बारे में बात करते हुए अजय शुक्ल कहते है कि ये मल्टीमीडिया का दौर है, ऐसे में हर पत्रकार को मल्टीस्किल्ड होना ही है। प्रिंट, ऑनलाइन के बाद अब टीवी और रेडियो के जरिए आईटीवी के नेटवर्क को नए आयाम पर पहुंचाना है। वे शो के बारे में कहते है कि हर हफ्त एक ऐसी शख्सियत जनता से रूबरू होगी, जिसका जनता से प्रत्यक्ष तौर पर संबंध है और उस हस्ती से जनता के सवाल पूछने में कतई भी हिचकेंगे नहीं। जनता जिन सवालों का जवाब सुनना चाहती है, वे इस शो के जरिए उन्हें मिलेंगा, यही मेरी कोशिश रहेगी।
गौरतलब है कि अजय शुक्ल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग तीन दशकों से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं। आईटीवी नेटवर्क से पहले अजय शुक्ल ने दैनिक हिन्दुस्तान के आगरा/अलीगढ़ एडिशन में सवा दो साल तक बतौर संपादक एक दमदार पारी खेली। आगरा की कमान संभालने से पहले उन्होंने हिन्दुस्तान, दिल्ली जॉइन किया था, जहां वे दिल्ली-एनसीआर में बतौर एडिटर जुड़े थे।
हिन्दुस्तान समूह जॉइन करने से पहले वे 2009 में अपने गृहक्षेत्र चंडीगढ़ से ‘आज समाज’ लॉन्च करने वाली टीम के संस्थापक संपादक थे। यहां रहते हुए उन्होंने विभिन्न पदों पर काम किया। उन पर यहां इंडिया न्यूज की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी थी। इससे पहले अजय चंडीगढ़ में ‘अमर उजाला’ के साथ लगभग 3 सालों (अक्टूबर-2006 से दिसंबर-2009) तक जुड़े रहे, यहां उन्होंने स्टाफ रिपोर्टर से लेकर पंजाब व हरियाणा के स्टेट चीफ तक का सफर तय किया। उन्होंने 2008 में अमर उजाला के माई सिटी जैसे अहम पायलेट प्रोजेक्ट को अमली जामा पहनाया।
इससे पहले फरवरी,2005 से सितंबर 2006, यानी एक साल से ज्यादा समय तक उन्होंने ‘दैनिक भास्कर’ में बतौर इंवेस्टिगेशन हेड (नॉर्थ) काम किया। वे ‘दैनिक जागरण’ के साथ लगभग आठ सालों तक जुड़े रहे। वे यहां रहते हुए नैनीताल के ब्यूरो चीफ भी बनें, जबकि 1994-97 तक वे लखनऊ में बतौर स्टाफ रिपोर्टर जुड़े रहे। इसके साथ ही उन्होंने कई अन्य अखबारों जैसे- ‘कुबेर टाइम्स’, ‘स्वतंत्र चेतना’ और ‘आज’ के साथ भी काम किया है।
टैग्स इंडिया न्यूज अजय शुक्ला