होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / देश में लक्ष्य से कम प्राइवेट टीवी चैनल कर रहे हैं काम
देश में लक्ष्य से कम प्राइवेट टीवी चैनल कर रहे हैं काम
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। देश में 28 फरवरी तक कुल 892 प्राइवेट टेलिविजन चैनल ही काम कर रहे हैं। जबकि पिछले साल दावा किया गया था कि महीने के आखिर तक देश में इन चैनलों की संख्या 1500 हो जाएगी। सरक
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
देश में 28 फरवरी तक कुल 892 प्राइवेट टेलिविजन चैनल ही काम कर रहे हैं। जबकि पिछले साल दावा किया गया था कि महीने के आखिर तक देश में इन चैनलों की संख्या 1500 हो जाएगी।
सरकार द्वारा जारी की गई 892 चैनलों की लिस्ट में 11 चैनलों पर सूचना और प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने रोक लगा रखी है क्योंकि इन चैनलों को गृह मंत्रालय से सुरक्षा मंजूरी नहीं मिली है। हालांकि इस मामले में चैनलों ने कोर्ट से स्थगन आदेश (stay order) ले रखा है।
हालांकि कुल 1061 चैनलों को मंजूरी दी गई थी लेकिन इनमें से 169 चैनलों के लाइसेंस रद कर दिए गए थे। (इनमें वे 11 चैनल शामिल नहीं हैं जिनका मामला कोर्ट में चल रहा है।)
यदि हम 892 चैनलों की बात करें तो इनमें से 391 न्यूज चैनल हैं जबकि 501 जनरल एंटरटेनमेंट चैनल हैं। इनमें से 369 न्यूज चैनलों समेत 782 चैनलों को देश में अपलिंक और डाउनलिंक की अनुमति दी गई है जबकि 15 न्यूज चैनलों समेत 90 चैनलों को विदेश से अपलिंक और भारत में डाउनलिंक की अनुमति दी गई है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स