होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘इंडिया ब्रैंड कन्वेंशन’ में दैनिक जागरण की रही धूम, चार कैटेगरी में जीते अवॉर्ड
‘इंडिया ब्रैंड कन्वेंशन’ में दैनिक जागरण की रही धूम, चार कैटेगरी में जीते अवॉर्ड
<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार</strong><strong>4</strong><strong>मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">गुरुग्राम में हाल ही में इंडिया ब्रैंड कन्वेंशन अवार्ड्स (india-brand-convention) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश के बड़े समाचार पत्र समूह 'जागरण समूह' की काफी धूम रही। उसने चार वर्गो में कब्जा जम
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
गुरुग्राम में हाल ही में इंडिया ब्रैंड कन्वेंशन अवार्ड्स (india-brand-convention) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश के बड़े समाचार पत्र समूह 'जागरण समूह' की काफी धूम रही। उसने चार वर्गो में कब्जा जमाया। समूह के जिन अभियानों ने अवॉर्ड जीते उनमें 'जागरण संस्कारशाला', ‘भारत रक्षा पर्व', 'जागरण यूथ पार्लियामेंट' और 'युवा संपादक'शामिल रहे। इस कार्यक्रम में ब्रांडिंग, एडवर्टाइजिंग, मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े विभिन्न पेशेवरों और टीम को सम्मानित किया जाता है।
'जागरण संस्कारशाला' को ब्रांड कैंपेन वर्ग में सर्वश्रेष्ठ स्थान मिला। वहीं 'भारत रक्षा पर्व' को 'कॉरपोरेट सोशल रेस्पांसिबिलिटी' की श्रेणी में पुरस्कार मिला। इसके अलावा 'डायरेक्ट मार्केटिंग कैंपेन' श्रेणी में जागरण समूह के 'युवा संपादक' कार्यक्रम ने बाजी मारी। वहीं, पिछले वर्ष शुरू हुए जागरण यूथ पार्लियामेंट अभियान को भी 'इंटीग्रेटेड मार्केटिंग कैंपेन' वर्ग में पुरस्कार के लिए चुना गया।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स