होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...यहां की रेलवे प्रशासन ने सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर लगाया बैन

...यहां की रेलवे प्रशासन ने सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर लगाया बैन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां एक तरफ अपने नेताओं को सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने की सलाह देते हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्हीं के बीजेपी सरकार वाले राज्य में अधिकारियों के सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने पर बैन लगा दिया जाता है। दरअसल मध्यप्रदेश के पश्चिम रेलवे प्रशासन ने एक ऐसा फरमान जारी किया, जिससे हड़कंप मच गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां एक तरफ अपने नेताओं को सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने की सलाह देते हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्हीं के बीजेपी सरकार वाले राज्य में अधिकारियों के सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने पर बैन लगा दिया जाता है। दरअसल मध्यप्रदेश के पश्चिम रेलवे प्रशासन ने एक ऐसा फरमान जारी किया, जिससे हड़कंप मच गया है।

हिंदी न्यूज पोर्टल पत्रिका डॉट कॉम (www.patrika.com) की एक खबर के मुताबिक, पश्चिम रेलवे प्रशासन ने रतलाम सहित अपने 6 मंडलों में काम करने वाले करीब एक लाख से अधिक कर्मचारियों पर सोशल मीडिया पर 'कुछ भी' बोलने और लिखने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है और मंगलवार को ही इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। फरमान जारी करते हुए रेलवे सर्विस कंडक्ट रुल्स 1966 का हवाला भी दिया गया है।

खबर के मुताबिक, पश्चिम रेलवे में जनरल मैनेजर स्तर की अधिकारी सीपीओ (एडमिनीस्ट्रेशन) मैत्री बह्म्मे ने मंगलवार दोपहर को इसके लिए आदेश जारी किया है। आदेश पश्चिम रेलवे के अंतर्गत आने वाले सभी 6 मंडल के डीआरएम के अलावा कारखाना और कोच रखरखाव केंद्र प्रभारी के नाम है।

कुल 14 लाइन के आदेश में अधिकारी ने लिखा हैं की यह बात संज्ञान में आई है कि रेलवे कर्मचारी अधिकतर सोशल मीडिया से जुड़े हुए है। सोशल मीडिया से जुड़कर केंद्र और राज्य सरकार की नीति के बारे में बुराई हो रही है। रेलवे एक्ट 1966 की धारा 9 के अनुसार यह अपराध है।

जारी आदेश में तीन बिंदुओं के निर्देश जारी किए गए है। इनमे केंद्र व राज्य सरकार के वर्तमान किसी निर्णय पर टिप्पणी न हो, केंद्र व राज्य सरकार की कार्यक्षमता पर टिप्पणी न हो, कोई ऐसी बात न लिखी जाए, जिससे केंद्र या राज्य सरकार पर सीधे असर पड़ता हो। इतना ही नहीं, अगर इस निर्देश का पालन नहीं किया गया तो नियम अनुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

टैग्स
सम्बंधित खबरें

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

1 minute ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

10 minutes ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

2 days ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

3 days ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

3 days ago

बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

1 day ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

1 minute ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

10 minutes ago

'जी मीडिया' में डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए इस अहम पद पर जुड़े मयंक जैन

जी मीडिया ने अपनी डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए मयंक जैन को डिजिटल एड सेल्स का सीनियर वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है।

23 minutes ago

उपेंद्र राय का बड़ा ऐलान : भारत एक्सप्रेस के साथ फिर शुरू होगा ‘सहारा’

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित कॉन्क्लेव में सीएमडी उपेंद्र राय ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सहारा न्यूज़ नेटवर्क के चैनल दोबारा शुरू होंगे और अखबार भी नए रूप में लौटेगा।

2 hours ago