होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जल्‍द ही मीडिया ट्रेनिंग हब बनकर उभरेगा IIMC का यह रीजनल सेंटर

जल्‍द ही मीडिया ट्रेनिंग हब बनकर उभरेगा IIMC का यह रीजनल सेंटर

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। देश के प्रतिष्ठित मीडिया प्रशिक्षण संस्‍थान इंडियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ मास कम्‍युनिकेशन (IIMC) का आइजोल (Aizawl) रीजनल सेंटर पूर्वोत्‍तर के लोगों के लिए मीडिया ट्रेनिंग हब बनने की तैयारी में जुटा है। इसके लिए

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

देश के प्रतिष्ठित मीडिया प्रशिक्षण संस्‍थान इंडियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ मास कम्‍युनिकेशन (IIMC) का आइजोल (Aizawl) रीजनल सेंटर पूर्वोत्‍तर के लोगों के लिए मीडिया ट्रेनिंग हब बनने की तैयारी में जुटा है। इसके लिए मिजोरम यूनिवर्सिटी के पास आठ एकड़ में निर्माण कार्य चल रहा है। उम्‍मीद जताई जा रही है कि वर्ष 2018 के अंत तक यह कार्य पूरा हो जाएगा।

मंत्रीपुखरी में असम राइफल्‍स (साउथ) के आईजी की ओर से भारतीय सूचना सेवा (IIS) के प्रशिक्षु अधिकारियों के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में आईआईएमसी के महानिदेशक केजी सुरेश का ने यह जानकारी दी।

केजी सुरेश ने बताया, ‘हम आइजोल समेत कम्‍युनिकटी रेडियो (सीआर) स्‍टेशन लगाने के  इच्‍छुक कर्मियों के लिए स्‍पेशल कोर्स शुरू करने की भी सोच रहे हैं। देश में कम्‍युनिटी रेडियो का महत्‍व और स्‍कोप तेजी से बढ़ रहा है, इस समय इनकी संख्‍या 206 हो गई है। यही देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।’

उल्‍लेखनीय है कि पूर्वोत्‍त क्षेत्र में मीडिया ट्रेनिंग की कमी को देखते हुए करीब छह साल पूर्व आईआईएमसी के आइजोल रीजनल सेंटर का उद्घाटन किया गया था। इसका उद्देश्‍य मीडिया प्रोफेशनल्‍स को प्रशिक्षित करके इस अंतर को कम करना है जो इस तेजी से बढ़ते क्षेत्र में योगदान कर सकते हैं और वर्तमान में इसकी क्षमता पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (अंग्रेजी) में 15 छात्रों के लिए है।

केजी सुरेश ने कहा कि हम क्षेत्र के ज्‍याद से ज्‍यादा लोगों को आइजोल सेंटर में ट्रेनिंग लेने के लिए प्रोत्‍साहित करेंगे। इसके अलावा हम पत्रकारों के लिए मणिपुर में ओरिएंटर कार्यक्रम भी चलाएंगे।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

2 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago