होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानें, क्यो PRB/PCI एक्ट के अंतर्गत नहीं आएंगे न्यूज पोर्टल्स...

जानें, क्यो PRB/PCI एक्ट के अंतर्गत नहीं आएंगे न्यूज पोर्टल्स...

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। सूचना और प्रसारण मंत्रालय (I&B Ministry)  न्‍यूज पोर्टल्‍स को प्रेस एंड रजिस्ट्रेशन ऑफ बुक्स एक्ट (PRB Act) 1867 और प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया एक्‍ट (Press Council of India) 1978 के तहत लाने नहीं जा रहा ह

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय (I&B Ministry)  न्‍यूज पोर्टल्‍स को प्रेस एंड रजिस्ट्रेशन ऑफ बुक्स एक्ट (PRB Act) 1867 और प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया एक्‍ट (Press Council of India) 1978 के तहत लाने नहीं जा रहा है। यह एक्ट सिर्फ प्रिंट मीडिया सेक्टर पर ही लागू होते हैं।

सूचना एवं प्रसारण राज्‍य मंत्री कर्नल राज्‍यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने संसद को बताया कि बिजनेस रूल्‍स एलोकेशन (Allocation) के तहत इलेक्‍ट्रोनिक एंड इनफोर्मेशन टेक्नोलॉजी मिनिस्‍ट्री (MEITY) को इनफोर्मेशन टेक्‍नोलॉजी एक्‍ट 2000 के तहत रखा गया है। इसके तहत डिजिटल न्यूज पेपर्स और न्यूज पोर्टल्‍स आते हैं।

राठौड़ का कहना है कि विभिन्‍न वेबसाइट्स पर केंद्र सरकार के ऐडवर्टाइजमेंट्स के लिए सरकार ने नई गाइडलाइंस तैयार की थीं। सरकारी विज्ञापनों को ऑनलाइन प्लेटफार्म (Google, Yahoo आदि) पर जारी करने के लिए ‘Directorate of Advertising and Visual Publicity’ (DAVP) की पॉलिसी को 24 मई 2016 से प्रभावी बना दिया गया है।

वेबसाइट्स पर विज्ञापनों के लिए उपयुक्त एजेंसी और कीमतों के लिए इस पॉलिसी के तहत ही कार्य किया जाता है। यह नई पॉलिसी DAVP की वेबसाइट पर उपलब्‍ध है।

पीआरबी एक्‍ट सिर्फ प्रिंटेड न्‍यूजपेपर्स पर लागू होता है न कि ऑनलाइन न्‍यूजपेपर्स पर। इसी प्रकार पीसीआई एक्‍ट भी प्रिंटेड न्‍यूजपेपर्स/जर्नल्‍स पर ही लागू होता है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

14 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

14 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

14 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

14 hours ago