होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मुझे आखिरी दिनों में टाइम्स नाउ के स्टूडियो में नहीं घुसने दिया गया: अरनब गोस्वामी

मुझे आखिरी दिनों में टाइम्स नाउ के स्टूडियो में नहीं घुसने दिया गया: अरनब गोस्वामी

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ’ में अपने आखिरी दिनों को याद करते हुए वरिष्ठ पत्रकार अरनब गोस्वामी ने चैनल को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधने पर उन्हें उनके स्टूडियो में

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ’ में अपने आखिरी दिनों को याद करते हुए वरिष्ठ पत्रकार अरनब गोस्वामी ने चैनल को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधने पर उन्हें उनके स्टूडियो में जाने पर ही रोक दिया गया था।

ADVT:  Do you know how Pradip Bhandari,#CEO Jan ki Baat got all election prediction in UP correct?

He tells insight to leading english channel BTVI.
 

अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) और ईटी नाउ (ET Now)  के एडिटर-इन-चीफ के पद से इस्तीफा देने के लगभग चार महीने बाद अरनब गोस्वामी  ने बीएजी फिल्म्स के मीडिया इंस्टीट्यूट आईजोम्स द्वारा आयोजित ‘मीडिया फेस्ट मंथन 2017’ कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘18 नवंबर 2016 टाइम्स नाउ में मेरा आखिरी दिन था और दो दिन पहले ही मुझे मेरे स्टूडियो में जाने से रोक दिया गया। मुझे प्रोग्राम करने से रोक दिया गया। मैं इसके बाद बहुत दुखी था। मुझे कहा गया कि आप प्रोग्राम नहीं कर सकते। मैंने बोला कि आप डरिए मत, मैं प्रोग्राम करना चाहता हूं।

गोस्वामी ने आगे कहा कि बेहद दुख होता है, जब आपको उस स्टूडियो में जाने से रोक दिया जाता है, जिसे आपने खुद बनाया हो। उन्होंने कहा कि मुझे सिर्फ इसलिए रोका गया क्योंकि मैंने 14 नवंबर को कहा था कि नोटबंदी के बाद जंतर-मंतर पर लोगों को बुलाने से अरविंद केजरीवाल को रोकना चाहिए।

मीडिया फेस्ट मंथन में छात्रों को संबोधित करते हुए गोस्वामी ने कहा, ‘मैं बिना किसी डर के सवाल उठाता हूं। मैं इन सवालों को इसलिए उठा रहा हूं, क्योंकि मैंने अपने आपको स्वतंत्र घोषित कर दिया है। मैंने अपने आपको फर्जी मीडिया और समझौता करने वाली मीडिया से आजाद कर लिया है।’

इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा, ‘मैं और मेरे युवा पत्रकारों की टीम ये सवाल करती रहेगी। मुझे किसी की जरूरत नहीं है। मुझे सुरक्षा की जरूरत नहीं है। केवल सवाल ये है कि क्या हम कठिन सवाल पूछेंगे या फिर उन्हें नजरअंदाज कर देंगे। क्या मुझे इन सवालों को छोड़ देना चाहिए या मुझे सुरक्षित चलना चाहिए।’

यहां देखें विडियो-


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

12 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago