होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / HT Media ने इस एजेंसी को सौंपी अपने सभी ब्रैंड्स की जिम्मेदारी
HT Media ने इस एजेंसी को सौंपी अपने सभी ब्रैंड्स की जिम्मेदारी
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ‘एचटी मीडिया’ (HT Media) के सभी ब्रैंड्स की क्रिएटिविटी की जिम्मेदारी अब ‘Dentsu Impact’ एजेंसी संभालेगी। इन ब्रैंड्स में हिन्दुस्तान टाइम्स, हिन्दुस्तान (हिन्दी), मिंट,Shine.com, एचटी कैंपस, कॅरियर
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
‘एचटी मीडिया’ (HT Media) के सभी ब्रैंड्स की क्रिएटिविटी की जिम्मेदारी अब ‘Dentsu Impact’ एजेंसी संभालेगी। इन ब्रैंड्स में हिन्दुस्तान टाइम्स, हिन्दुस्तान (हिन्दी), मिंट,Shine.com, एचटी कैंपस, कॅरियर प्लस, स्टडी मेट, इंग्लिश मेट और ब्रिज स्कूल ऑफ मैनेजमेंट शामिल हैं।
इसके साथ ही ग्रुप के रेडियो ब्रैंड फीवर एफएम (Fever FM) और नशा एफएम (Nasha FM) को छोड़कर Dentsu Impact अब एचटी मीडिया ग्रुप के सभी ब्रैंड की स्ट्रेटजिक और कम्युनिकेशन पार्टनर बन गई है। इन रेडियो ब्रैंड की जिम्मेदारी फिलहाल ‘Ogilvy & Mather’ एजेंसी के पास है।
अब तक एचटी ग्रुप विभिन्न ब्रैंड्स के लिए अलग-अलग एजेंसियों के साथ काम करता रहा है। नवंबर 2016 में ग्रुप ने इन सभी ब्रैंड्स को एक एजेंसी के तहत लाने का काम काम शुरू किया था। इस प्रक्रिया में देश की कई चुनिंदा कंपनियां शामिल हुई थीं, जिनमें से आखिर में ‘Dentsu Impact’ बाजी मारने में कामयाब रही।
इस नए कदम के बारे में एचटी मीडिया के ग्रुप चीफ मार्केटिंग ऑफिसर राजन भल्ला ने कहा, ‘अपने विभिन्न ब्रैंड्स के लिए हम एक ही कंपनी का चुनाव करना चाहते थे। Dentsuपहले से ही हिन्दुस्तान, मिन्ट और Shine.com को संभाल रही थी। इस टीम ने अब तक बहुत ही अच्छा काम किया है, इसलिए हमने अन्य ब्रैंड्स के लिए भी इसका ही चुनाव किया है।’
‘Dentsu Impact’ के प्रेजिडेंट अमित वाधवा का कहना है, ‘यह हमारी लिए काफी बड़ी और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हिन्दुस्तान टाइम्स जैसे ग्रुप द्वारा अपने सभी ब्रैंड्स की क्रिएटिविटी की जिम्मेदारी हमें सौंपा जाना हमारे भरोसे (trust) और साझेदारी की भावना (spirit of partnership) को दर्शाता है। यह जिम्मेदारी मिलने पर हम बहुत खुश हैं।’
‘Dentsu Impact’ के नेशनल क्रिएटिव डायरेक्टर सौमित्र कार्णिक का कहना है, ‘हमारे लिए इस साल की शुरुआत काफी अच्छी रही है। किसी भी क्रिएटिव एजेंसी के लिए एचटी ग्रुप के सभी ब्रैंड्स को जीतना काफी बड़ी बात है। हालांकि इस अच्छी खबर के साथ काफी जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। हम प्रत्येक ब्रैंड के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं।’
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।टैग्स