होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मीडिया में इस तरह की खबर से खफा ऋतिक रोशन ने दिया करारा जवाब...
मीडिया में इस तरह की खबर से खफा ऋतिक रोशन ने दिया करारा जवाब...
बॉलिवुड अभिनेता ऋतिक रोशन एक बार फिर कुछ खबरों को लेकर मीडिया से खफा...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
बॉलिवुड अभिनेता ऋतिक रोशन एक बार फिर कुछ खबरों को लेकर मीडिया से खफा हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर मीडिया को आड़े हाथों लिया है। दरअसल न्यूज रिपोर्ट्स में कुछ मीडिया ने बताया था कि दिशा पटानी के साथ रितिक रोशन ने फ्लर्ट करने की कोशिश की है। ऋतिक के इस फ्लर्ट की वजह से दिशा ने अपनी आगामी फिल्म को छोड़ दी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिशा ने फिल्म में काम करने से इसलिए मना कर दिया क्योंकि ऋतिक उनके साथ फ्लर्ट करते थे। लेकिन ऋतिक रोशन और दिशा पटानी दोनों ने ही फ्लर्ट की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है।
दिशा और ऋतिक ने ऐसी खबरों पर कड़ा रुख अपनाते हुए शख्त चेतावनी दी है। ऋतिक ने विभिन्न न्यूज पोर्टल्स में प्रकाशित लेखों की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया कि अगर अपने प्रचार के लिए आप कोई मदद चाहते हैं तो अगली बार मुझसे सीधे संपर्क करें। वहीं दिशा पटानी ने भी इन खबरों पर ट्वीट करते हुए इन्हें बेतुकी और गैर जिम्मेदार गपशप बताया। उनके ये ट्वीट्स आप नीचे पढ़ सकते हैं-
मेरे प्यारे मित्र ‘पत्रिका जी”, कसरत करते हो? थोड़ा gym जाओ। mind से सारा कचरा निकल जाएगा! ख़ासकर बीस donkey किक्स, बीस monkey रोल & 2 dog jumps आप के लिए सही रहेगा। ज़रूर कीजिएगा। गुड luck. गुड day. And लव you टू :) pic.twitter.com/ikuNWmie21
— Hrithik Roshan (@iHrithik) August 28, 2018
‘भास्कर bhaisaab? कहाँ हो? हाल चाल सब? सब ठीक? देखिए, आपकी दुकान ki प्रगति के लिए मेरी तरफ़ से यह ट्वीट. Next time सीधे बोल देना की help चाहिए। pic.twitter.com/f92izpXh1v
— Hrithik Roshan (@iHrithik) August 28, 2018
टैग्स ऋतिक रोशन दिशा पटानी