होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वॉट्सऐप ग्रुप से हटाने पर अब एडमिन के खिलाफ हो सकता है मानहानि का केस

वॉट्सऐप ग्रुप से हटाने पर अब एडमिन के खिलाफ हो सकता है मानहानि का केस

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। अब आप वॉट्सऐप ग्रुप में न तो किसी को उसकी मंजूरी के बिना जोड़ना आसन होगा और न ही हटाना। अब ग्रुप में जोड़ने से पहले एडमिन को उस व्यक्ति से अनुमति लेनी होगी जिसे वह जोड़ना चाहता है। हां और यदि एडमिन ने बिना सूचना दिए हटा दिया तो वह पुलिस में

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

अब आप वॉट्सऐप ग्रुप में न तो किसी को उसकी मंजूरी के बिना जोड़ना आसन होगा और न ही हटाना। अब ग्रुप में जोड़ने से पहले एडमिन को उस व्यक्ति से अनुमति लेनी होगी जिसे वह जोड़ना चाहता है। हां और यदि एडमिन ने बिना सूचना दिए हटा दिया तो वह पुलिस में एडमिन के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज करा सकता है।

बता दें कि मध्य प्रदेश में साइबर क्राइम को रोकने के लिए प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने कुछ निर्देश जारी किए हैं, जिसमें ये नियम भी शामिल है। पुलिस मुख्यालय से सभी पुलिस अधीक्षकों को हाल ही में ये आदेश मिला है कि वॉट्सऐप ग्रुप चलाने वालों की हर गतिविधि पर निगरानी रखी जाए।

हिंदी दैनिक ‘नईदुनिया’ की एक खबर के मुताबिक, होशंगाबाद सिटी कोतवाली टीआई महेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक, वॉट्सऐप ग्रुप के सदस्य को बिना कारण हटाया गया है तो वह सदस्य पुलिस के पास लिखित शिकायत कर सकता है। ग्रुप एडमिन यदि किसी यदि व्यक्ति को अपने गु्रप में जोड़ना चाहता है तो पहले उसे संदेश भेजकर अनुमति लेनी होगी।

इसी तरह ग्रुप के किसी सदस्य की पोस्ट पर आपत्ति है और एडमिन उसे हटाना चाहता है तो पहले उस सदस्य को चेतावनी दी जाए। फिर उसे हटाया जा सकता है।

वरिष्ठ अधिवक्ता पारस जैन के मुताबिक थाने से आवेदन पर रिसीविंग दी जाएगी, जिसकी कॉपी के आधार पर यूजर मानहानि दावा की धारा 500 के तहत याचिका लगा सकेगा। होशंगाबाद एसपी एपी सिंह ने पुलिस मुख्यालय से ऐसे निर्देश मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया, साइबर क्राइम को रोकने के लिए मुख्यालय से आदेश मिले हैं। ग्रुपों में गड़बड़ी मिलने के बाद सीधे तौर पर ग्रुप एडमिन पर कार्रवाई की जाएगी।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

1 hour ago

Ventes Avenues की कमान अब बलमुरुगन मणि व फौजान अब्दुल रहीम के हाथ

डिजिटल मार्केटिंग और एडटेक कंपनी ‘Ventes Avenues Pvt. Ltd.’ ने अपने बिजनेस फोकस को और मजबूत करने का ऐलान किया है।

1 hour ago

विज्ञापन जगत में 40 साल: संदीप गोयल ने बताया कैसे बदल गई ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया

विज्ञापन की दुनिया में जब संदीप गोयल बात करते हैं, तो उनकी बातों में एक अलग ही सहजता नजर आती है। यह सहजता चार दशकों के अनुभव से आती है।

5 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

6 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

6 hours ago

बड़ी खबरें

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

4 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

6 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

6 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

1 hour ago

'जी मीडिया' में डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए इस अहम पद पर जुड़े मयंक जैन

जी मीडिया ने अपनी डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए मयंक जैन को डिजिटल एड सेल्स का सीनियर वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है।

6 hours ago