होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मुंबई में इस पत्रकार के नाम पर होगा चौराहा
मुंबई में इस पत्रकार के नाम पर होगा चौराहा
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। मुंबई के पवई स्थित हीरानंदानी गार्डेन्स का एक चौराहा अब दिवंगत पत्रकार ज्योतिर्मय डे (जे.डे) के नाम से जाना जाएगा। बता दें कि इस चौराहे पर ‘जे.डे चौक’ के नामपट का अनावरण बुधवार को मुंबई की महापौर स्नेहल आंबेकर करेंगी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
मुंबई के पवई स्थित हीरानंदानी गार्डेन्स का एक चौराहा अब दिवंगत पत्रकार ज्योतिर्मय डे (जे.डे) के नाम से जाना जाएगा। बता दें कि इस चौराहे पर ‘जे.डे चौक’ के नामपट का अनावरण बुधवार को मुंबई की महापौर स्नेहल आंबेकर करेंगी।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक व पूर्व मंत्री मोहम्मद आरिफ नसीम खान और स्थानीय नगरसेवक चंदन शर्मा के साथ कई वरिष्ठ पत्रकार भी मौजूद होंगे।
गौरतलब है कि वरिष्ठ पत्रकार जेडे अंग्रेजी अखबार मिड डे के इन्वेस्टिगेशन्स एडिटर थे। उनकी हत्या 11 जून, 2011 को इसी चौराहे के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स