होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / फेस्टिव सीजन में व्युअरशिप बढ़ाने के लिए चैनलों ने बनाया ये खास प्लान
फेस्टिव सीजन में व्युअरशिप बढ़ाने के लिए चैनलों ने बनाया ये खास प्लान
फेस्टिव सीजन को देखते हुए हिंदी के जनरल ऐंटरटेनमेंट चैनल भी दर्शक संख्या बढ़ाने में किसी से...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
इन दिनों फेस्टिव सीजन चल रहा है। ऐसे में हिंदी के जनरल ऐंटरटेनमेंट चैनल (GEC) भी दर्शक संख्या बढ़ाने में किसी से पीछे नहीं रहना चाहते हैं। फेस्टिव सीजन में व्युअरशिप को ध्यान में रखते हुए चैनलों की ओर से कई नए शो शुरू किए जा चुके हैं, जबकि कई अभी पाइपलाइन में हैं।
इस महीने की शुरुआत में ही ‘स्टार भारत’ ने नया शो ‘राधा कृष्ण’, ‘स्टार प्लस’ ने ‘डांस प्लस 4’, ‘जीटीवी’ ने ‘सारेगामापा’ का नया सीजन शुरू किया है। ‘कलर्स’ ने ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ का नया सीजन, ‘एंड टीवी’ ने ‘लव में इंडिया’ और ‘सब टीवी’ ने ‘अलादीन’ शो शुरू किए हैं। ‘स्टार प्लस’ नया शो 'करण संगिनी' लेकर आया है। चैनल ‘ये हैं मोहब्बतें’ में कुछ परिवर्तन कर रहा है। इसके अलावा इसी चैनल के शो ‘शरारत’ का सीक्वल पाइप लाइन में है।
वहीं, ‘स्टार भारत’ भी ’काल भैरव रहस्य-दो’ लेकर आ रहा है। हालांकि शो के समय और दिन के बारे में अभी कोई घोषणा नहीं की गई है। ‘कलर्स’ ने इस महीने ‘बिग बॉस’, ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ और ‘दास्तान ए मोहब्बत’ समेत पांच नए शो शुरू किए हैं। दिसंबर तक चैनल के नॉन फिक्शन शो का स्लॉट पूरा भर चुका है। अब चैनल ‘खतरों के खिलाड़ी’ का सीजन 9 लेकर आ रहा है।
पिछले महीने पांच नए शो लॉन्च करने के बाद ‘Zee TV’ का स्लॉट पूरा भर चुका है, लेकिन चैनल एक हॉरर शो ‘मोहिनी’ लेकर आ रहा है। यह शो नवंबर के आखिरी तक शुरू हो सकता है।
‘सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन’ ने भी पिछले महीने दो बड़े शो ‘इंडियन आइडल’ और ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के नए सीजन लॉन्च किए हैं। आने वाले महीनों में ‘लेडीज स्पेशल’ और ‘सुपर डांसर’ के नए शो के साथ ही कपिल शर्मा के शो की भी वापसी होगी।
टैग्स फेस्टिव सीजन