होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / हैप्पी बर्थडे प्रियंका: जब 'सख्ती' दिखाते हुए एडिटर को कहा- ‘गेट आउट’

हैप्पी बर्थडे प्रियंका: जब 'सख्ती' दिखाते हुए एडिटर को कहा- ‘गेट आउट’

बॉलिवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज 36 साल की हो गईं हैं...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

बॉलिवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज 36 साल की हो गईं हैं। महज थोड़े से समय में ही प्रियंका ने बॉलिवुड से निकलकर हॉलिवुड में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। खासकर अमेरिकन टीवी सीरिज 'क्वांटिको' ने उनके करियर ग्राफ को काफी ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। 

प्रियंका बीते कुछ वक्त से काफी चर्चा या कहें कि विवादों में रहीं हैं। कभी 'क्वांटिको' में कुछ इंडियन्स को आतंकवादी दिखाए जाने को लेकर, कभी रोहिंग्या मुस्लिमों के कैंप जाकर, तो कभी अपने से 11 साल छोटे अमेरिकन सिंगर निक जोनस से रिश्ते को लेकर। 

अभी हाल ही में क्रॉस पहनने को लेकर भी उन्हें निशाना बनाया गया था। खासबात यह है कि निशाना बनाने वालों में आम लोग ही नहीं एक पत्रकार भी शामिल थीं। रशिया की पत्रकार समीरा ने प्रियंका से पूछा था कि क्या न्यूयॉर्क जाकर प्रियंका ने अपना धर्म बदल लिया है? इसके बाद समीरा ने पूछा कि क्या आजकल क्रॉस सिर्फ फैशन एक्सेसरी बनकर रह गया है?  क्या खुद को दूसरे लोगों के बीच फिट दिखने के लिए यह कोई नया तरीका है? हालांकि प्रियंका ने ऐसे सवालों को नजरंदाज कर दिया।  

उल्लेखनीय है कि प्रियंका समय-समय पर मीडिया के अति उतावले रवैये और पत्रकारों के हद से ज्यादा पर्सनल सवालों पर ऐतराज जताती रहीं हैं। पिछले महीने जब वह लंबे समय बाद भारत लौटीं तो एयरपोर्ट पर मीडिया ने उन्हें घेर लिया। उनके हॉलिवुड प्रोजेक्ट्स और अफेयर को लेकर एक के बाद एक सवाल दागे जाने लगे। मीडिया की ऐसी हरकत देखकर प्रियंका का पारा चढ़ गया और उन्होंने पत्रकारों को जमकर फटकार लगा दी। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि 'एक सेकंड, मैं यही हूं कही नहीं जा रही हूं....' दरअसल मीडिया ने पूरी तरह से प्रियंका को घेर लिया था और पत्रकार उनसे तरह-तरह के सवाल करने लगे थे। बस फिर क्या प्रियंका ने आव देखा ना ताव वो मीडिया पर भड़क उठीं। 

करीब दो साल पहले भी सलमान खान से जुड़े एक सवाल पर प्रियंका ने सार्वजानिक रूप से मीडिया को फटकार लगाई थी। दरअसल, सलमान खान के बलात्कार पीड़ित संबंधी विवादित बयान पर उनकी राय मांगी गई थी, उस वक्त प्रियंका संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनीसेफ) की फेअरस्टार्ट कार्यक्रम के लिए दिल्ली पहुंची थीं। 

प्रियंका से जब पूछा गया कि क्या सलमान खान को ऐसा बयान देने से बचना चाहिए था, तो प्रियंका ने कहा, ‘इस सवाल का मैंने अब तक लगभग कई बार जवाब दे दिया है, ऐसे मंच पर जहां हम समाज में लड़के और लड़कियों की बराबरी की बात कर रहे हैं, वहां इस सवाल को उठाना बहुत दुख की बात है। हम लोकतंत्रिक देश में हैं और यहां अभिव्यक्ति की आजादी है, आप जो चाहे पूछ सकते हैं, लेकिन इस सवाल पर मैंने जो पहले कहा है उसमें और कुछ नहीं जोड़ना चाहूंगी।’

वैसे ऐसा नहीं है कि प्रियंका को केवल भारतीय मीडिया या पत्रकारों पर ही गुस्सा आता है, वो विदेशी मीडिया को भी आड़े हाथ ले चुकी हैं। दरअसल, दीपिका पादुकोण जब अपनी पहली हॉलिवुड फिल्म ‘XXX’ के प्रमोशन के लिए लॉस एंजेलिस गई हुई थीं, तभी एक फोटोग्राफर ने उन्हें प्रियंका चोपड़ा कहकर बुला डाला था। उस घटना को लेकर प्रियंका ने विदेशी मीडिया को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा था कि ‘यह एक अनुचित और बेहद गंभीर मामला है, यह सही नहीं है, हर हिन्दुस्तानी लड़की एक जैसी नहीं दिखती। इंडिया जनसंख्या का पांचवा हिस्सा है और हमारी सफल फिल्म इंडस्ट्री को दुनिया के सामने पेश करना हमारी जिम्मेदारी है। हमें खुद को बाहर अच्छे पेश करना होगा।’

इसी साल अप्रैल में प्रियंका चोपड़ा का एक विडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें वो एक महिला को ‘गेट आउट’ कहते हुए नजर आ रही थीं। वो महिला कोई और नहीं बल्कि अमेरिकी पत्रिका 'इन स्टाइल' की एडिटर लौरा ब्राउन थीं। प्रियंका हॉलिवुड शो 'क्वांटिको' के नए सीजन के प्रमोशन के लिए न्यूयॉर्क स्थित मैगजीन के दफ्तर पहुंची थीं और मैगजीन के पन्ने पलटते-पलटते अचानक उन्होंने लौरा ब्राउन को 'गेट आउट' कह डाला, इतना ही नहीं उन्होंने मैगजीन की कुछ स्टोरी को लेकर उनकी आलोचना भी की। 

दरअसल, ये सबकुछ एक मजाक था। प्रियंका को थोड़ी देर के लिए मैगजीन की बॉस का किरदार निभाना था। इस किरदार में प्रियंका को खुद को काफी सख्त दिखाना था। प्रियंका ने खुद इसका विडियो शेयर किया था, जिसमें दिखाया गया था कि वो मैगजीन की एडिटर के साथ बैठी हैं। मैगजीन में गलतियों को निकालते हुए एडिटर की जमकर क्लास लगा रही हैं और फिर मैगजीन की एडिटर को ही बाहर का रास्ता दिखा देती हैं। आपको बता दें कि प्रियंका और लौरा अच्छी दोस्त हैं।

लंबे समय से बॉलिवुड से दूर रहने वालीं प्रियंका अब सलमान खान स्टारर फिल्म ‘भारत’ से वापसी करने जा रही हैं। प्रियंका को उनके जन्म दिन पर समाचार4मीडिया की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं।


टैग्स प्रियंका चोपड़ा हैप्पी बर्थडे
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

11 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

11 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

11 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

20 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

17 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

21 hours ago