होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / हैप्पी बर्थडे: यही खूबी अभिज्ञान प्रकाश को बनाती है सबसे जुदा
हैप्पी बर्थडे: यही खूबी अभिज्ञान प्रकाश को बनाती है सबसे जुदा
एनडीटीवी के सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर अभिज्ञान प्रकाश आज पत्रकारिता जगत का जाना-माना नाम है...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
टीवी पत्रकार, कॉलमनिस्ट और पॉलिटिकल एनालिस्ट अभिज्ञान प्रकाश पत्रकारिता जगत का जाना-माना नाम है। अभिज्ञान प्रकाश टीवी मीडिया के ऐसे चेहरे रहे हैं जो खबरों से लेकर उनसे उपजे सवालों को बेहद संजीदगी से पेश करते हैं।
उत्तयर प्रदेश के बनारस शहर में जन्मेल और नवाबों के शहर लखनऊ में शिक्षा हासिल करने वाले अभिज्ञान प्रकाश का 29 जुलाई को जन्मयदिन है। पत्रकारिता में यहां तक का सफर अभिज्ञान के लिए आसान नहीं रहा है। पत्रकारिता के शुरुआती दौर में कई मीडिया कंपनियों में काम करने के बाद अभिज्ञान ने एनडीटीवी के जरिये सैटेलाइट टीवी पत्रकारिता में कदम रखा। वह लंबे अरसे से इसी नेटवर्क के जुड़े है। हिंदी, अंग्रेजी के साथ उर्दू पर भी अच्छी पकड़ रखने वाले अभिज्ञान ने कई बेहतर कार्यक्रमों का निर्माण एवं प्रस्तुतीकरण किया। देश की राजनीति हो या किसी प्रदेश की उठापटक, अभिज्ञान अपनी पैनी नजर सभी खबरों पर रखते है।
देश-प्रदेश से जुड़ी हर छोटी-बड़ी राजनीतिक खबरों को देखने का उनका अपना नजरिया है। केवल स्टूडियो में बैठकर पत्रकारिता करने में ही वे विश्वास नहीं रखते। ग्रामीण भारत की नब्ज को जानते हैं
फिल्मी सेलिब्रेटी हो या खेल जगत से जुड़ी हस्ती, वह इंटरव्यू लेते वक्त ऐसे शब्दों का जाल बुनते हैं ताकि सेलिब्रिटी परदे के पीछे की खट्टी मीठी बातें उगल दे। अभिज्ञान प्रकाश के बारे में यह भी कहा जाता है कि वे दिल्ली के ऐसे पत्रकार हैं, जिनका दिल मुंबई में बसता है। एक लंबे समय तक मुंबई की गोद में जीवन जीने वाले अभिज्ञान आज भी मुंबई को अपने अंदर महसूस करते हैं और उनके चाहने वाले उन्हें आज भी मुंबईकर ही मानते हैं। अभिज्ञान प्रकाश में निष्पक्ष बने रहकर बात को सामने रखने की काबिलियत है, इसलिए उनके विश्लेषणों तथा टीवी बहसों में एक ताकत बनी रहती है।
एक बड़ी बात ये भी है संगीत से अभिज्ञान प्रकाश को बहुत प्यार है और वे एक संगीत विशेषज्ञ भी है। शास्त्रीय संगीत की रुचि रखने वाले अभिज्ञान कुछ संगीत वाद्ययंत्र में काफी बढ़िया बजाते है। बनारस में अपने एक शो के दौरान उन्होंने ढोलक के साथ कुछ ऐसा समां बांधा था कि दर्शक उनके इन हुनर के भी मुरीद हो गए। वैसे गुडलुकिंग अभिज्ञान को एक बार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ऐडवरटाइजमेंट कैंपने की चेहरा बनने का ऑफर भी दिया था, पर कुछ कारणवश वे इसका हिस्सा नहीं बन सके।
समाचार4मीडिया की ओर से उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई...
टैग्स हैप्पी बर्थडे अभिज्ञान प्रकाश