होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / विदेश से अपना मीडिया कारोबार समेटेंगे ये भारतीय व्यापारी
विदेश से अपना मीडिया कारोबार समेटेंगे ये भारतीय व्यापारी
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। मूलरूप से उत्तर प्रदेश का सहारनपुर के रहने वाले
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
दरअसल गुप्ता परिवार पर राष्ट्रपति जैकब जुमा के साथ मिलकर भ्रष्टाचार में लिप्त होने के संगीन आरोप है।
गुप्ता परिवार ने शनिवार को अपने ही दक्षिण अफ्रीकी अखबार ‘न्यू एज’ यह जानकारी दी कि ‘परिवार मानता है कि दक्षिण अफ्रीकी कारोबार में हिस्सेदारी बेच देने का यह सही समय है। इससे मौजूदा कर्मचारियों को फायदा होगा। इस साल के अंत तक परिवार की दक्षिण अफ्रीकी व्यवसायों में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच देने की योजना है। इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई खरीदारों से बातचीत हो रही है।
गुप्ता परिवार के अजय, अतुल व अनिल गुप्ता (बंधु) 1990 के दशक में भारत से यहां आए थे। उन्होंने यहां सहारा कंप्यूटर्स के नाम से आईटी कंपनी बनाई और देखते ही देखते एक औद्योगिक साम्राज्य खडा कर लिया जो कि खनन से लेकर मीडिया तक में फैला है। उन्होंने जून 2010 में ‘टीएनए मीडिया लिमिटेड’ नाम से एक मीडिया कंपनी बनाई, जिसके अंतर्गत उन्होंने दिसंबर 2010 में ‘द न्यू एज’ नाम से अपना अखबार शुरू किया। इस अखबार की वेबसाइट के मुताबिक, यह अखबार प्रतिदिन 1 लाख कॉपियों का प्रकाशन करता है। हालांकि 24 घंटे की तर्ज पर चलने वाला न्यूज चैनल एएनएन7 (African News Network7) भी उनके कारोबार की लिस्ट में शामिल हैं, क्यों इसमें उनका शेयर 35 फीसदी है।
यह न्यूज चैनल अगस्त 2013 में लॉन्च हुआ था, फिलहाल यह चैनल इनफिनिटी मीडिया नेटवर्क्स कंपनी द्वारा संचालित होता है, जिसमें Essel Media (35%), गुप्ता फैमिली के स्वामित्व वाली कंपनी Oakbay Investments (35%), Mabengela Investments (21%) शामिल हैं, वहीं इस कंपनी 9 फीसदी शेयर स्टाफ और मैनेजमेंट के लिए सुरक्षित हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स