होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकारों के लिए सरकार ने की ये पहल, बजट में हुई थी घोषणा...
पत्रकारों के लिए सरकार ने की ये पहल, बजट में हुई थी घोषणा...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। गुजरात में पत्रकारों के आते दिख रहे हैं। यहां की विजय रूपानी सरकार ने मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए दुर्घटना मृत्यु कवर (Accidental Death Cover) में बढ़ोत्तरी कर दी है। अब यह कवर 50,000 रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दिया गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
गुजरात में पत्रकारों के आते दिख रहे हैं। यहां की विजय रूपानी सरकार ने मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए दुर्घटना मृत्यु कवर (Accidental Death Cover) में बढ़ोत्तरी कर दी है। अब यह कवर 50,000 रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दिया गया है।
इसके अलावा सरकार मान्यता प्राप्त पत्रकारों को अपने परिवार के सदस्यों के इलाज के लिए ‘माता अमृतम’ (Mata Amrutm) कार्ड उपलब्ध कराएगा, जिससे वे सरकारी या किसी नामित निजी अस्पताल में अपने परिवार का 2 लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज करा सकते हैं।
लेकिन यहां आपको बता दें कि ‘माता अमृतम’ कार्ड उन्हीं पत्रकारों को उपलब्ध कराया जाएगा, जिनकी वार्षिक आय 1.50 लाख रुपए से कम है।
बता दें कि यह घोषणा हाल ही में विधानसभा में पेश हुए बजट में की गई है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स