होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Harvest TV को सरकार को मिली ये 'मोहलत'

Harvest TV को सरकार को मिली ये 'मोहलत'

कपिल सिब्बल के अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘हार्वेस्ट टीवी’ (Harvest TV) का मामला...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘हार्वेस्ट टीवी’ (Harvest TV) का मामला कई दिनों से छाया हुआ है। पहले चैनल की लॉन्चिंग को लेकर और अब अपने नाम को लेकर यह चैनल सुर्खियों में बना हुआ है।

दरअसल, इस चैनल के स्वामित्व वाली कंपनी ‘वीकोन मीडिया’ (Veecon Media) ने दूरसंचार विवाद निपटान एवं अपीलीय ट्रिब्यूनल (TDSAT) में शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने चैनल का नाम बदलना चाहती है। अपनी याचिका में वीकोन का आरोप है कि सरकार ने इस चैनल का नाम और लोगो बदलने को लेकर दायर उनके निवेदन को अनदेखा किया है। वीकोन का कहना है कि वह चैनल का नाम ‘तिरंगा टीवी’ रखना चाहती है, लेकिन सरकार इस मामले में ध्यान नहीं दे रही है। मामले की सुनवाई करते हुए TDSAT ने अब सरकार को 10 दिनों के भीतर अपना जवाब देने को कहा है।

दरअसल, सरकार ने मांग की थी कि उसे इस मामले में वीकोन मीडिया को जारी किए गए कुछ कारण बताओ नोटिस के बारे में जानकारी देने के लिए थोड़ा समय चाहिए। ट्रिब्यूनल ने यह भी निर्देश दिया है कि अगले आदेशों तक ‘वीकोन’ बिना किसी परेशानी के इसी नाम से अपने चैनल को चला सकती है। इस मामले में अगली सुनवाई अब पांच मार्च 2019 को होगी।

यह फैसला सिब्बल द्वारा सरकार पर ‘हार्वेस्ट टीवी’ की राह में बाधा पैदा करने का आरोप लगाने के बाद आया है। अपने आरोपों में सिब्बल का कहना था कि सरकार इस तरह से लोगों की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। वहीं, वीकोन मीडिया ने TDSAT के समक्ष कहा था कि 29 जनवरी को उसे मिले कारण बताओ नोटिस से डर है कि उसे ‘हार्वेस्ट टीवी’ के नाम का इस्तेमाल करने से रोका जा सकता है और इस नाम से उनके चैनल को बंद किया जा सकता है।

गौरतलब है कि केरल में ‘हार्वेस्ट टीवी’ के नाम से धार्मिक चैनल संचालित कर रहे बीबी जॉर्ज चाको ने इससे पहले ‘वीकोन’ पर अपने नाम और लोगो का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। इसकी अनुमति सिर्फ दो साल के लिए दी गई थी, जो 31 जनवरी 2018 को समाप्त हो गई। इसका जवाब देते हुए वीकोन ने इस बात पर जोर दिया था कि इस मामले में कोर्ट या किसी उचित प्राधिकरण के माध्यम से निर्णय लिया जा सकता है।


टैग्स टीवी चैनल हार्वेस्ट टीवी कपिल सिब्बल वीकोन मीडिया
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

12 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

12 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

12 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

21 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

18 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

22 hours ago