होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मोदी सरकार के गुणगान पर खर्च हुई इतनी सरकारी रकम...
मोदी सरकार के गुणगान पर खर्च हुई इतनी सरकारी रकम...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। केंद्र सरकार ने मौजूदा वित्तीय वर्ष में अपने प्रचार-प्रसार और विज्ञापन पर 992.46 रुपए करोड़ रुपए खर्च किए हैं। यह पैसा विज्ञापन और दृश्य प्रचार निदेशालय (डीएवीपी) के जरिए खर्च किया गया है। सूचना-प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
केंद्र सरकार ने मौजूदा वित्तीय वर्ष में अपने प्रचार-प्रसार और विज्ञापन पर 992.46 रुपए करोड़ रुपए खर्च किए हैं। यह पैसा विज्ञापन और दृश्य प्रचार निदेशालय (डीएवीपी) के जरिए खर्च किया गया है। सूचना-प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने यह जानकारी गुरुवार को राज्यसभा में पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में दी।
उन्होंने बताया कि 31 जनवरी 2017 तक विभिन्न माध्यमों के जरिए सरकार ने विज्ञापनो पर कुल 992.46 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इन माध्यमों में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, आउटडोर, प्रिंटेड पब्लिसिटी और कई तरह की प्रदर्शनी शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि कुल 992.46 करोड़ रुपए में से 545.60 करोड़ रुपए प्रिंट माध्यम पर, जबकि 340.52 करोड़ रुपए इलेक्ट्रॉनिक माध्यम के जरिए खर्च किया गया है। 92 करोड़ रुपए आउटडोर पब्लिसिटी और बचा हुआ बैलेंस प्रदर्शनी और प्रिंटेड पब्लिसिटी पर खर्च किया गया है।
बता दें कि वित्तीय वर्ष 2015-16 के दौरान, सरकार ने अपने प्रचार-प्रसार और विज्ञापन पर कुल 1,190.53 करोड़ रुपए खर्च किए थे, जिसमें 510.53 करोड़ रुपए प्रिंट मीडिया और 531.60 करोड़ रुपए इलेक्ट्रानिक मीडिया पर खर्च किए गए थे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स