होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / FM की नीलामी में 200 चैनलों को नहीं मिला खरीदार

FM की नीलामी में 200 चैनलों को नहीं मिला खरीदार

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। एफएम चैनलों की नीलामी के तीसरे चरण के दूसरे बैच में 48 शहरों में 66 रेडियो चैनल ही बिके, जिनकी कीमत अस्थायी रूप से 200 करोड़ रुपए से अधिक थी। वहीं इस नीलामी में 200 चैनलों के लिये कोई बोलीदाता आगे नहीं आया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

एफएम चैनलों की नीलामी के तीसरे चरण के दूसरे बैच में 48 शहरों में 66 रेडियो चैनल ही बिके, जिनकी कीमत अस्थायी रूप से 200 करोड़ रुपए से अधिक थी। वहीं इस नीलामी में 200 चैनलों के लिये कोई बोलीदाता आगे नहीं आया।

बता दें कि इस नीलामी में 92 शहरों में 266 चैनलों की नीलामी होनी थी।

सूचना-प्रसारण मंत्रालय द्वारा की गई इस नीलामी के रिजल्ट की घोषणा सोमवार को की गई। सन टीवी नेटवर्क ने 13 फ्रीक्वेंसी की खरीदारी पर 80.58 करोड़ रुपये की रकम खर्च की है। इन फ्रीक्वेंसी में दो बेहद महंगे शहर- हैदराबाद (23.43 करोड़ रुपये) और देहरादून (15.61 करोड़ रुपये) शामिल हैं। सन टीवी ने लेह (5 लाख रुपये), वेल्लोर (7.02 लाख रुपये) और झांसी (56.9 लाख रुपये) में भी फ्रिक्वेंसी हासिल की हैं। इसके लिए बोली सन ग्रुप की कंपनी कॉल रेडियो और साउथ एशिया एफएम लिमिटेड ने लगायी।

फ्रीक्वेंसी की नीलामी में अन्य मजबूत कंपनी गुजरात की मीडिया कंपनी 'संभव मीडिया' रही। उसने 13 फ्रीक्वेंसी की खरीदारी पर 17.5 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। संभव मीडिया ने नीलामी के लिए गुजरात और उत्तर भारत पर ध्यान केंद्रित किया और भरूच, जामनगर, जूनागढ़, कारगिल, लेह और पुंछ जैसे शहरों के लिए फ्रिक्वेंसी हासिल की।

हालांकि, सभी एफएम चैनल फ्रीक्वेंसी के लिये बोली उत्साहजनक नहीं रही। जम्मू कश्मीर के लेह, बदेरवाह, पूंछ, कठुआ और करगिल जैसे शहरों में 13 एफएम की पेशकश की गयी थी। इनके लिये मात्र 5-5 लाख रुपए की बोली आयी।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

5 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

5 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

5 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

5 hours ago