होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...तो क्या सरकार स्टार्टअप पर शुरू करेगी एक नया चैनल!
...तो क्या सरकार स्टार्टअप पर शुरू करेगी एक नया चैनल!
टीवी पर अब पहली बार स्टार्टअप पर रिएलिटी शो का प्रसारण होगा। अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट ‘द इकनॉमिक टाइम्स’ (economictimes.indiatimes.com) की एक रिपोर्ट की मानें तो, केंद्र सरकार युवाओं को स्टार्टअप के लिए प्रोत्साहित करने के लिए रिएलिटी शो की शुरुआत करने की तैयारी में है। खबर के मुताब
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
टीवी पर अब पहली बार स्टार्टअप पर रिएलिटी शो का प्रसारण होगा। अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट ‘द इकनॉमिक टाइम्स’ (economictimes.indiatimes.com) की एक रिपोर्ट की मानें तो, केंद्र सरकार युवाओं को स्टार्टअप के लिए प्रोत्साहित करने के लिए रिएलिटी शो की शुरुआत करने की तैयारी में है।
खबर के मुताबिक, यह शो दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। इतना ही नहीं, रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि स्टार्टअप को सफल बनाने के लिए अलग से चैनल की शुरुआत भी की जाएगी।
वेबसाइट के मुताबिक, डिपार्टमेंट ऑफ इंडस्ट्रीयल पॉलिसी एंड प्रोमोशन (डीआईपीपी) ने इसके लिए सूचना प्रसारण मंत्रालय को लिखा है। केंद्र सरकार ने इस पर सहमति तो बना ली है, लेकिन प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगनी बाकी है।
डीआईपीपी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ET को बताया कि शो के लिए बाहरी एजेंसी को रखा जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों के एक्सपर्ट युवाओं के आइडियों की स्क्रीनिंग करेंगे। जो जीतेगा उसे कारोबार के लिए फंड दिया जाएगा।
अधिकारी ने कहा कि किसानों को खेती के नए तरीके बताने के लिए डीडी किसान की शुरुआत की गई थी, ठीक वैसे ही स्टार्टअप के लिए अलग चैनल होगा।
बता दें कि, अमेरिका में ‘शार्क टैंक’ नाम का स्टार्टअप पर एक रिएलिटी शो का प्रसारण होता है और यह प्रोग्राम भी उसी तर्ज पर होगा। अमेरिका में यह प्रोग्राम साल 2009 से प्रसारित किया जा रहा है और यहां की सरकार ने जापान के शो से प्रेरित होकर इसकी शुरुआत की थी। इसके जरिए अब तक कई युवाओं को सफल कारोबारी बनाया जा चुका है। बहरहाल, वहां कार्यक्रम की सफलता देखने के बाद केंद्र सरकार देश में इस तरह का शो शुरू करने जा रही है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स