होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / प्रिंट मीडिया के लेकर मोदी सरकार कर सकती है ये बड़ा फैसला...

प्रिंट मीडिया के लेकर मोदी सरकार कर सकती है ये बड़ा फैसला...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। केंद्र सरकार प्रिंट मीडिया में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश यानी FDI की सीमा बढ़ाने पर विचार कर रही है। खबरों की मानें तो यह सीमा अब 26 प्रतिशत से बढ़ाकर 49 प्रतिशत की जा सकती है। बिजनेस न्यूज चैनल ‘सीएनबीसी-आ

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

केंद्र सरकार प्रिंट मीडिया में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश यानी FDI की सीमा बढ़ाने पर विचार कर रही है। खबरों की मानें तो यह सीमा अब 26 प्रतिशत से बढ़ाकर 49 प्रतिशत की जा सकती है।

बिजनेस न्यूज चैनल ‘सीएनबीसी-आवाज़’ के मुताबिक, वित्त मंत्रालय ने प्रिंट मीडिया में FDI सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है। चैनल के सूत्रों का कहना है कि प्रिंट मीडिया में FDI की सीमा बढ़ाने के लिए संबंधित मंत्रालयों से सलाह मशविरा शुरू हो गया है।

चैनल ने बताया कि यदि ऐसा हुआ तो प्रिंट मीडिया में 26 फीसदी तक विदेशी निवेश ऑटोमेटिक रूट से संभव होगा, जबकि 49 फीसदी तक विदेशी निवेश अप्रूवल रूट से होगा। 49 फीसदी विदेशी निवेश के लिए सरकार की मंजूरी जरूरी होगी।

वहीं इस खबर की पुष्टि न्यूज एजेंसी भाषा ने भी की है। एजेंसी के मुताबिक, प्रिंट मीडिया में अधिक विदेशी निवेश आकषिर्त करने के लिए केंद्र सरकार ने विचार विमर्श की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

दरअसल लंबे वक्त से प्रिंट मीडिया में विदेशी निवेश की समीक्षा नहीं हुई है। अभी अखबारों और न्यूज व करेंट अफेयर्स वाली पत्रिकाओं के प्रकाशन पर 26 प्रतिशत विदेशी निवेश की अनुमति है। वहीं सरकार की मंजूरी से ही अभी विज्ञान और तकनीकी की पत्रिकाओं में 100 फीसदी विदेशी निवेश को मंजूरी है।

खबर के मुताबिक, अब विज्ञान और तकनीकी की पत्रिकाओं में 100 फीसदी विदेशी निवेश को ऑटोमेटिक रूट से मंजूरी देने का प्रस्ताव है।

पिछले साल सरकार ने कई क्षेत्रों मसलन नागर विमानन, रक्षा, निजी सुरक्षा एजेंसियों, फार्मास्युटिकल्स तथा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में एफडीआई नियमों में ढील दी थी।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

3 hours ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

1 day ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

3 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

3 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

3 days ago


बड़ी खबरें

'जी न्यूज' छोड़ 'न्यूज24' से जुड़े अखिलेश आनंद, संभालेंगे प्राइम टाइम बुलेटिन

'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, टीवी न्यूज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा अखिलेश आनंद अब एक बार फिर 'न्यूज24' के साथ जुड़ गए हैं।

3 hours ago

टीवी टुडे नेटवर्क में स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

4 hours ago

GST विभाग की 68.94 लाख रुपये की मांग के खिलाफ अपील करेगी 'डिलिजेंट मीडिया'

डिलिजेंट मीडिया (Diligent Media Corporation Limited) ने बताया है कि कंपनी को जीएसटी विभाग की ओर से करीब 68.94 लाख रुपये टैक्स, पेनल्टी और ब्याज के तौर पर जमा करने का आदेश मिला है।

5 hours ago

HT मीडिया के MD व CEO बने समीर सिंह, शेयरधारकों ने दी मंजूरी

एचटी मीडिया (HT Media Limited) ने कंपनी के नए मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर समीर सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है

5 hours ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

3 hours ago