होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ब्रॉडकास्टिंग के क्षेत्र में FDI को लेकर केंद्र सरकार कर सकती है ये बड़ा फैसला

ब्रॉडकास्टिंग के क्षेत्र में FDI को लेकर केंद्र सरकार कर सकती है ये बड़ा फैसला

ब्रॉडकास्टिंग के क्षेत्र में विदेशी निवेश (FDI) को लेकर केंद्र सरकार नियमों में और बदलाव करने की योजना बना रही है। बिजनेस अखबार ‘इकनॉमिक टाइम्स’ (ET) की एक खबर के मुताबिक, सरकार ब्रॉडकास्टिंग के साथ-साथ डिफेंस, टेलिकॉम जैसे सेक्टर्स में FDI के लिए मंजूरी लेने का सिस्टम बंद कर सकती है, जिनमें लाइसेंस की जरूरत पड़ती है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

ब्रॉडकास्टिंग के क्षेत्र में विदेशी निवेश (FDI) को लेकर केंद्र सरकार नियमों में और बदलाव करने की योजना बना रही है। बिजनेस अखबार ‘इकनॉमिक टाइम्स’ (ET) की एक खबर के मुताबिक, सरकार ब्रॉडकास्टिंग के साथ-साथ डिफेंस, टेलिकॉम जैसे सेक्टर्स में FDI के लिए मंजूरी लेने का सिस्टम बंद कर सकती है, जिनमें लाइसेंस की जरूरत पड़ती है। इससे इन सेक्टर्स में विदेशी निवेश की प्रक्रिया और आसान हो जाएगी।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने ET को बताया कि लाइसेंस लेने के बाद अलग से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के लिए उन्हीं एजेंसियों से मंजूरी लेने से देरी होती है। उन्होंने कहा कि अगर कोई लाइसेंस के लिए जांच की प्रक्रिया से गुजर चुका है तो उसे दोबारा उसका सामना करने की जरूरत क्यों होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एफडीआई की शर्तों की पड़ताल लाइसेंस देने वाली अथॉरिटी ही कर सकती है। जल्द ही एक बड़ा डिफेंस ऑर्डर दिया जाने वाला है। अगर ये बदलाव हो जाते हैं तो उसमें काफी तेजी आ सकती है।

अभी जो नियम हैं, उनके मुताबिक निवेशकों को कई मंत्रालयों और विभागों से मंजूरी लेने के बाद लाइसेंस के लिए याचिका देनी पड़ती है। इनमें गृह मंत्रालय से सिक्यॉरिटी क्लीयरेंस भी जरूरी है। लाइसेंस मिलने के बाद उन्हें विदेशी निवेश के लिए अलग से आवेदन करना पड़ता है। इस क्लीयरेंस प्रोसेस में भी कई मंत्रालयों और विभागों की भूमिका होती है।

ब्रॉडकास्टिंग सेक्टर में सूचना-प्रसारण मंत्रालय के बनाए रूल्स और रेग्युलेशंस लागू होते हैं। साल 2000 के बाद से टेलिकॉम सेक्टर में 24 अरब डॉलर का निवेश हो चुका है। इस दौरान जितना निवेश हुआ है, यह उसका 7.4 प्रतिशत रहा है। सरकार पहले ही फॉरन इन्वेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड (FIPB) को खत्म करने का इरादा जता चुकी है। इसके बाद एफडीआई की मंजूरी का काम संबंधित मंत्रालयों या विभागों के जिम्मे रह जाएगा।

गौरतलब है कि बीते साल विदेशी निवेश पर केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए ब्रॉडकास्टिंग क्षेत्र के नियमों में भी संशोधन किया था। इसके तहत डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्मों में एफडीआई 49 फीसदी से बढ़ाकर 100 फीसदी कर दी गई। दरअसल सरकार ने ब्रॉडकास्टिंग कैरेज सर्विसेज में ऑटोमेटिक रूट से 100 फीसदी एफडीआई की मंजूरी दी। इन क्षेत्रों में टेलिपोर्ट, केबल टीवी, डायरेक्ट-टू-होम (डीटीएच), हेडएंड-इन-स्काई (हिट्स) और मोबाइल टीवी जैसी सेवाएं शामिल हैं।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

3 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

3 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

3 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

3 hours ago