होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानें क्यों, महिला पत्रकार से सरकार ने मांगी माफी...
जानें क्यों, महिला पत्रकार से सरकार ने मांगी माफी...
यूं तो पत्रकारों को तमाम विषम हालातों में काम करना पड़ता है, लेकिन...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
यूं तो पत्रकारों को तमाम विषम हालातों में काम करना पड़ता है, लेकिन आस्ट्रेलिया में एक अलग तरह का ही मामला सामने आया है। दरअसल,आस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (ABC) की पत्रकार पैट्रेसिया कार्वेलस (PatriciaKarvelas) पर कम कपड़े पहनने का आरोप लगाते हुए उन्हें संसद भवन से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
हालांकि सोशल मीडिया पर यह मामला सामने आते ही तमाम लोग महिला पत्रकार के पक्ष-विपक्ष में उतर आए। कुछ लोगों का कहना था कि कार्वेलस को तय ड्रेस कोड का पालन करना चाहिए था, वहीं कई लोगों ने सरकार के इस कदम की आलोचना भी शुरू कर दी। मामले को तूल पकड़ता देख अपने इस व्यवहार के लिए आस्ट्रेलियन सरकार ने माफी मांग ली है।
डेली रेडियो शो होस्ट करने वालीं पैट्रेसिया कार्वेलस का आरोप है कि जब वह संसद भवन गई हुई थीं, तो वहां की महिला कर्मचारी ने उनसे कहा कि चूंकि उनके कपड़े छोटे हैं और इनमें कंधे ज्यादा दिख रहे हैं, इसलिए उन्हें संसद भवन से बाहर जाना होगा।
पैट्रेसिया कार्वेलस ने एक ट्वीट में कहा कि उन्हें कैनबरा स्थित संसद में प्रश्न काल छोड़ने के लिए कहा गया। उन्होंने लिखा, ‘मैंने विनम्रतापूर्वक यह समझाने की कोशिश की कि केवल इस ड्रेस की आस्तीन छोटी है, लेकिन किसी ने मेरी बात नहीं सुनी।’
टैग्स पत्रकार