होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पब्लिशर्स के लिए 'संजीवनी' का काम करेगा गूगल का नया प्‍लेटफॉर्म

पब्लिशर्स के लिए 'संजीवनी' का काम करेगा गूगल का नया प्‍लेटफॉर्म

भारत के बाजार पर अपनी पकड़ और मजबूत बनाने तथा ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों को...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago


समाचार4मीडिया ब्‍यूरो ।।

भारत के बाजार पर अपनी पकड़ और मजबूत बनाने तथा ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए 'गूगल' ने कई महत्‍वपूर्ण योजनाएं तैयार की हैं। दिल्‍ली में हाल ही में आयोजित 'गूगल फॉर इंडिया' (Google for India) के चौथे एडिशन में इन योजनाओं की घोषणा की गई। गूगल ने हिन्‍दी व अंग्रेजी के अलावा अन्‍य भाषाओं के लिए भी ऐसे प्‍लान तैयार किए हैं, जिससे यूजर्स के लिए इसका इस्‍तेमाल आसान और ज्‍यादा से ज्‍यादा हो सके। इन्‍हीं योजनाओं के तहत गूगल ने कंटेंट पब्लिशर्स, गूगल सर्च, गूगल तेज, गूगल असिस्‍टेंट, स्‍थानीय भाषाओं और गूगल मैप्‍स गो पर अपना ध्‍यान केंद्रित किया है।  

गूगल के वाइस प्रेजिडेंट सेल्स एंड ऑपरेशन (साउथ ईस्ट एशिया) राजन आनंदन ने भारत में स्‍थानीय स्‍तर पर अपनी भूमिका बढ़ाने को लेकर प्रकाश डाला। उनका कहना था कि वॉयस, विडियो और स्‍थानीय भाषा ऐसी तीन प्रमुख थीम हैं जो आने वाले समय में भारत में इंटरनेट का भविष्‍य तय करेंगी।

उन्‍होंने कहा कि भारत में इस समय 400 मिलियन इंटरनेट यूजर्स हैं, जिसमें 45 फीसद महिलाएं हैं। इसके अलावा स्‍थानीय भाषाओं में इंटरनेट का इस्‍तेमाल करने वालों की बहुत बड़ी संख्‍या है। ऐसे में भारत में गूगल के लिए अपार संभावनाएं हैं। भारत में वॉयस सर्च करने के मामले में 270 फीसद की वृद्धि देखी गई है। मोबाइल टैरिफ का करीब 75 प्रतिशत  विडियो से आ रहा है। हमारा लक्ष्य अगले 2 वर्षों में 500 मिलियन तक पहुंचने का है। हम इसलिए भारतीय भाषाओं में सर्च के ऑप्शन को बढ़ा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान अपने प्रोजेक्‍ट 'नवलेखा' (Navlekha) का जिक्र करते हुए उन्‍होंने कहा कि यह एक नया प्‍लेटफॉर्म है जो ऑफलाइन पब्लिशर्स को अपने प्रिंट पब्लिकेशन को डिजिटलाइज करने में सशक्‍त बनाएगा। इस प्‍लेटफॉर्म को इस तरह तैयार किया गया है कि वेब पब्लिशिंग की जानकारी न होने के बावजूद पब्लिशर्स इस पर आसानी से काम कर सकते हैं।

नवलेखा प्रोजेक्‍ट न सिर्फ भारत के पब्लिशर्स को अपने ऑनलाइन कंटेंट को विभिन्‍न भारतीय भाषाओं में पब्लिश करने का काम करेगा बल्कि यह एक लाख से अधिक ऑफलाइन पब्लिशर्स को इंटरनेट पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में भी काफी सहायक होगा। यानी इसकी सहायता से ऑफलाइन पब्लिशर्स भी इंटरनेट पर अपने कंटेंट को आसानी से पब्लिश कर सकेंगे। इस प्रोजेक्ट के तहत देश के 1,35,000 भारतीय पब्लिशर्स को डिजिटलाइज्‍ड किया जाएगा।

इसके अलावा गूगल के एंड्रॉइड गो में दो नए फीचर्स जोड़े गए है। अब गो यूजर्स दो भाषाओं में न्यूज फीड और ऑडियो प्लेबैक के द्वारा आर्टिकल्‍स चुन सकेंगे। बाद में इस फीचर में अंग्रेजी और हिंदी के अलावा कई भारतीय भाषाओं जैसे मराठी, मलयालम आदि को जोड़ा जाएगा।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

16 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

16 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

15 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

15 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

16 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

16 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago