होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / गूगल की इस मुहिम से जुड़कर आप अपनी भाषा को दे सकते हैं बढ़ावा

गूगल की इस मुहिम से जुड़कर आप अपनी भाषा को दे सकते हैं बढ़ावा

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हिंदी समेत तमाम भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए गूगल ने अगस्त महीने में खास तरह की एक मुहिम शुरू की है, जिसके जरिए वह ऐसे लोगों के लिए कंटेंट उपलब्ध कराएगा, जिन्हें अंग्रेजी का पर्याप्त ज्ञान नहीं है और वे अपने स्थानीय भाषा में ही कंटें

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

हिंदी समेत तमाम भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए गूगल ने अगस्त महीने में खास तरह की एक मुहिम शुरू की है, जिसके जरिए वह ऐसे लोगों के लिए कंटेंट उपलब्ध कराएगा, जिन्हें अंग्रेजी का पर्याप्त ज्ञान नहीं है और वे अपने स्थानीय भाषा में ही कंटेंट देखना या पढ़ना चाहते हैं।

गूगल की यह मुहिम 1 अगस्त से शुरू हो गई है और 31 अगस्त तक चलेगी। दरअसल इस मुहिम के तहत गूगल अब  अपने ट्रांसलेट टूल को और बेहतर बनाना चाहता है।

खास बात यह है कि गूगल की इस मुहिम के साथ आप भी जुड़ सकते हैं, बशर्ते आपको सही-सही अनुवाद करना आता हो।

दो भाषाओं को जानने वाला कोई भी व्यक्ति इसके लिए योगदान दे सकता है। जैसे कि आप हिंदी और अंग्रेजी जानते हैं और अंग्रेजी के शब्दों या छोटे जुमलों (Phrases) को सही हिंदी में अनुवाद कर सकते हैं, तो आपका स्वागत है। आप हिंदी से अंग्रेजी में भी ट्रांसलेट कर सकते हैं। हिंदी ही नहीं आप अन्य भाषाओं को जानते हैं तो भी उनके अनुवाद में सहयोग कर सकते हैं। मान लीजिए कि आप हिंदी और गुजराती दोंनों जानते हैं तो आप इनके एक-दूसरे के ट्रांसलेशन में भी मदद कर सकते हैं।

यदि आप गूगल की इस मुहिम में हिस्सा लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको इस लिंक http://bit.ly/2as7TMv  पर क्लिक कर फॉर्म भरना होगा। इसके अलावा आप पहले से ट्रांसलेट हुए शब्दों की गुणवत्ता को चेक कर भी सहयोग दे सकते हैं। आपको क्या करना है, आप इस लिंक पर जाकर समझ सकते हैं- https://translate.google.com/community.

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

3 hours ago

Ventes Avenues की कमान अब बलमुरुगन मणि व फौजान अब्दुल रहीम के हाथ

डिजिटल मार्केटिंग और एडटेक कंपनी ‘Ventes Avenues Pvt. Ltd.’ ने अपने बिजनेस फोकस को और मजबूत करने का ऐलान किया है।

4 hours ago

विज्ञापन जगत में 40 साल: संदीप गोयल ने बताया कैसे बदल गई ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया

विज्ञापन की दुनिया में जब संदीप गोयल बात करते हैं, तो उनकी बातों में एक अलग ही सहजता नजर आती है। यह सहजता चार दशकों के अनुभव से आती है।

8 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

9 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

9 hours ago

बड़ी खबरें

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

7 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

9 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

9 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

3 hours ago

'जी मीडिया' में डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए इस अहम पद पर जुड़े मयंक जैन

जी मीडिया ने अपनी डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए मयंक जैन को डिजिटल एड सेल्स का सीनियर वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है।

9 hours ago