होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'फन की बात' के जरिए सुधीर चौधरी की भी फिरकी ले रहे हैं 'रौनक'
'फन की बात' के जरिए सुधीर चौधरी की भी फिरकी ले रहे हैं 'रौनक'
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। चुनावी मौसम में गाहे बगाहे नेता और नेताओं की टोली ऐसी बातें करती हैं कि अगर उस पर ह्यूमर का थोड़ा तड़का लगाया जाए, तो वो लोगों को खूब हंसाता है और जब बात हंसने-हंसाने की हो तो फिर टीआरपी भी खूब मिलती है, इसलिए आजकल खबरिया चैनलों को क्या चाह
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
चुनावी मौसम में गाहे बगाहे नेता और नेताओं की टोली ऐसी बातें करती हैं कि अगर उस पर ह्यूमर का थोड़ा तड़का लगाया जाए, तो वो लोगों को खूब हंसाता है और जब बात हंसने-हंसाने की हो तो फिर टीआरपी भी खूब मिलती है, इसलिए आजकल खबरिया चैनलों को क्या चाहिए न्यूज विथ ह्यूमर...
बात कह भी दी जाए, नेताओं को उनकी कारस्तानी बता दी जाए और उन्हें ये भी बताया जाए कि तुम जो कर रहे हो वो जनता देख रही है। औऱ सबसे बड़ी बात खबरिया चैनल को देखने वाले लोग खबर भी जान जाएं और मुस्करा भी जाए....
शो पहले दिन से ही हिट हो गया है। तीन भागों में बंटे इस शो में रौनक कई बार शो के दौरान ज़ी के प्रधान की प्रधानी को भी लपेटे में लेते हैं, वो शो के बीच-बीच में बताते रहते हैं कि जो वो करते है, वो न्यूज एंकर नहीं कर सकते है, वरना सूट टाई लगाकर खबर तो सुधीर चौधरी भी पढ़ लेते हैं। उनका ये डायलॉग मुस्कुराने पर मजबूर कर देता है। रौनक बातों-बातों में आम जनता को भी अपने मज़ाक का हिस्सा बना रहे हैं..वो लोगों के सामने एक सवाल दाग देते हैं..तो कभी स्पेलिंग पूछ लेते हैं..
किसी नेता ने अगर कोई बात ऐसी बोल दी है तो उसका फुटेज भी एक अलग अंदाज में परोस रहे हैं... जिससे आप हंसे बिना नहीं रह सकते।
शो के बीच-बीच में तोड़ा मरोड़ा गया गाना उसे और रोचक बना देता है। गुरुवार और शुक्रवार को रात 8.30 बजे ये शो फन की ही बात करता है...हां कभी कभी फन ज्यादा हो जाता है। लेकिन यही तो शो का यूएसपी है...
वैसे ऊपर लिखी इतनी पंक्तियां पढ़ने के बजाए आप अगर नीचे दिए शो के विडियो लिंक को देख लें तो आपके टाइम का पूरी कीमत वसूल हो जाएगी...
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स