होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार के वेश में लगा रहा था लोगों को चपत, हुआ ये अंजाम
पत्रकार के वेश में लगा रहा था लोगों को चपत, हुआ ये अंजाम
पत्रकार के वेश में गलत कामों में लिप्त व्यक्ति को उस समय लेने के देने पड़ गए...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
पत्रकार के वेश में लोगों से धोखाधड़ी करने वाले बाइक चोर को उस समय लेने के देने पड़ गए, जब पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसे दबोच लिया। लोगों को झांसा देने के लिए वह न्यूज चैनल की फर्जी आइडी और फर्जी प्रेस कार्ड का इस्तेमाल करता था।
मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि ककरौली पुलिस ने चेकिंग के दौरान जटवाड़ा नहर पुल की ओर से आते एक मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया तो उसने तमंचे से पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। पुलिस ने बल प्रयोग कर उसे दबोच लिया।
उसके कब्जे से एक न्यूज चैनल की फर्जी आइडी, फर्जी प्रेस कार्ड, फर्जी मुहर,100 रुपये के आकार की सात गड्डी, जिनके ऊपर-नीचे 100-100 रुपये के असली नोट लगे भी बरामद हुए हैं। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
टैग्स पत्रकार गिरफ्तार