होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जस्टिस काटजू ने जाने-माने टीवी एंकर्स को दी ये सलाह...
जस्टिस काटजू ने जाने-माने टीवी एंकर्स को दी ये सलाह...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज और प्रेस काउंसिल ऑफ़ इंडिया (पीसीआई) के चेयरमैन रहे जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने कई टीवी एंकर्स को ग्रुप मेल भेजकर सलाह दी है। जिन एंकर्स को यह
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज और प्रेस काउंसिल ऑफ़ इंडिया (पीसीआई) के चेयरमैन रहे जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने कई टीवी एंकर्स को ग्रुप मेल भेजकर सलाह दी है। जिन एंकर्स को यह मेल भेजा गया है उनमें रवीश कुमार, बरखा दत्त, अरनब गोस्वामी, राहुल कंवल, भूपेंद्र चौबे, निधि राजदान, करना थापर, राजदीप सरदेसाई, सागरिका घोष जैसे नाम शामिल हैं।
इस सलाह में कहा गया है, ‘देश में अधिकांश टीवी चैनल के एंकर्स इन दिनों पक्षपाती (partisan) हो गए हैं और वे दूसरों के विचारों को ज्यादा अहमियत देने की जगह अपने विचारों को प्राथमिकता देते हैं।’
काटजू का कहना है कि यह सही बात नहीं है। एक टीवी एंकर को फुटबॉल मैच के रेफरी की तरह तटस्थ (neutral) होन चाहिए जो न तो गेम खेलता है और न खिलाड़ियों को सलाह देता है बल्कि उसका काम सिर्फ बॉल बाहर जाने अथवा कोई गलती होने पर सिर्फ सीटी (whistle) बजाकर चेताना होता है।
काटजू की इस सलाह को आप ज्यों का त्यों पढ़ सकते हैं-
Most anchors on Indian TV channels nowadays are partisan, and cut short participants expressing opinions contrary to their own,or mock such speakers,while giving much time to those expressing their own views.
This is highly improper. An anchor should be neutral, like a referee in a football match who neither plays nor advises players how to play, but only blows the whistle when the ball goes out of play or a foul is committed.
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स