होम /
इंडस्ट्री ब्रीफिंग /
अटलजी की जयंती पर अटलश्री सम्मान 2018 से सम्मानित हुए ये पत्रकार...
अटलजी की जयंती पर अटलश्री सम्मान 2018 से सम्मानित हुए ये पत्रकार...
भारतीय राजनीति के भीष्म पितामह भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती...
समाचार4मीडिया ब्यूरो
7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
भारतीय राजनीति के भीष्म पितामह भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती ‘सर्व धर्म समभाव दिवस’ के रूप में दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई।
अटल बिहारी फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत कुमार ने समाचार4मीडिया डॉट कॉम के संपादकीय प्रभारी अभिषेक मेहरोत्रा को हिंदी-डिजिटल मीडिया में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए अटलश्री सम्मान 2018 से सम्मानित किया गया। इंडिया टीवी डॉट कॉम से प्रत्युष रंजन को अंग्रेजी-डिजिटल मीडिया, दैनिक जागरण के प्रणव सिरोही को हिंदी पत्रकारिता, कमल संदेश के उपसंपादक संजीव सिन्हा, लोक सत्य के संपादक राहुल शर्मा को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
माखनलाल विश्वविद्यालय के नोएडा कैंपस में कार्यरत डॉ. सौरभ मालवीय को भी उनके अध्यापन-पत्रकारिता-हिंदी में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए इस सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही डॉ. बृजपाल, डॉ. रविंद्र गुप्ता, डॉ. राजिंदर सिंह टोंक, वरिष्ठ फिजिशियन-राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल को मेडिकल-मेडिसिन में उनकी सेवाओं और उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया।
इस मौके पर सरस्वती बाल मंदिर के छात्रों और अन्य प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा नृत्य, गायन, कविता पाठ और अभिनय के माध्यम से अटलजी को याद किया गया। पाताल स्वामी, जीतेन्द्र सारंगी, अजय चौधरी, जनार्दन यादव, दुष्यंत कुमार और मौलाना असगर अली द्वारा अटलजी के बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का संचालन अटल बिहारी फाउंडेशन के अध्यक्ष सुशील राजा ने किया।
टैग्स
पत्रकार
अटल बिहारी वाजपेयी
सम्मान