होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पूर्व पत्रकार ने T-Series पर लगाए गंभीर आरोप, मांगा 5 करोड़ हर्जाना
पूर्व पत्रकार ने T-Series पर लगाए गंभीर आरोप, मांगा 5 करोड़ हर्जाना
फिल्म निर्माण के क्षेत्र में सक्रिय मध्य प्रदेश के पूर्व पत्रकार ने टी-सीरीज पर गंभीर...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
पत्रकार से फिल्म निर्माता बने अमिताभ पराशर ने टी-सीरीज को एक कानूनी नोटिस भेजकर पांच करोड़ रुपए का हर्जाना मांगा है। एक दौर में अमिताभ पाराशर पत्रकार हुआ करते थे, लेकिन बाद में उन्होंने क्रिएटिव दुनिया में हाथ आजमाया। उनकी मूवी ‘द आइज ऑफ डार्कनेस’ को नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिल चुका है। नई फिल्म का उनका विषय काफी दिलचस्प था, वो इसके लिए टी-सीरीज से मिले भी, लेकिन बात नहीं बनी। अब उन्होंने टी-सीरीज पर आइडिया कॉपी करने का आरोप लगाकर उन्हें पांच करोड़ का नोटिस भेज दिया है।
अमिताभ के मुताबिक वो 31 अगस्त 2018 को वे टी-सीरीज के कंसल्टेंट मुकेश देसाई से मिले थे। अमिताभ ने कंपनी की वाइस प्रेजिडेंट अंजलि भूषण को उनकी स्क्रिप्ट ‘भाग मोहब्बत’ की स्क्रिप्ट भी अप्रैल में मेल से भेज दी थी। अब पता चला कि उस पर तो फिल्म शूट हो रही है, शिल्पी दासगुप्ता उसकी डायरेक्टर हैं।
पाराशर ‘भाग मोहब्बत’ नाम से एक कॉमेडी फिल्म बनाना चाह रहे थे, जिसकी कहानी गली-मुहल्ले में यौन रोगों से जुड़े देसी हकीमों पर आधारित थी। हालांकि टी-सीरीज ने इन आरोपों का खंडन किया है। टी-सीरीज का दावा है कि उनकी फिल्म 'खानदानी शफाख़ाना' की कहानी पाराशर की कहानी से बिल्कुल अलग है।
टैग्स अमिताभ पाराशर टी-सीरीज